Best OTT Thriller Film: साल 2013 में एक फिल्म आई थी। ये फिल्म अभी भी लोगों के रोंगटे खड़े कर देती है। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.2 है।
साल 2013 में आई थी ये फिल्म
बता दें, ये फिल्म साल 2013 में आई थी और आज भी लोगों के वॉच लिस्ट में मौजूद है। यह थ्रिलर फिल्म माइंड-गेम से भरी है। इसके आखिरी में एक सोशल मैसेज भी छिपा है जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देता है।
क्या है इस थ्रिलर फिल्म का नाम?
हम बात कर रहे हैं निर्देशक आदित्य दत्त की फिल्म ‘टेबल नंबर 21’ (Table No. 21) की। इस फिल्म में राजीव खंडेलवाल, टीना देसाई और परेश रावल है।
फिल्म की कहानी
इस फिल्म में एक मीडिल क्लास कपल, विवियन और सिया की कहानी दिखाई गई है। विवियन और सिया एक आलीशान वेकेशन जीतते हैं। वहां उनकी मुलाकात मिस्टर खान (परेश रावल) नाम के एक रहस्यमयी शख्स से होती है। मिस्टर खान उन्हें 21 करोड़ रुपये का लालच देकर एक लाइव गेम शो खेलने बुलाते हैं। इस गेम शो के सिर्फ तीन नियम हैं—8 सवाल, हर सवाल का सच जवाब और उससे जुड़ा टास्क। गेम को बीच में छोड़ने या झूठ बोलने की सजा सिर्फ मौत है।
क्यों देखनी चाहिए यह फिल्म?
1. फिल्म सिर्फ सस्पेंस तक सीमित नहीं है। इसका क्लाइमेक्स कॉलेज रैगिंग जैसे संवेदनशील और गंभीर मुद्दे के भयावह परिणामों को उजागर करता है।
2. कॉमेडी से अलग, मिस्टर खान के नेगेटिव और साइकोलॉजिकल रोल में परेश रावल की एक्टिंग रोंगटे खड़े कर देती है।
3. गजेंद्र वर्मा का सुपरहिट रोमांटिक ट्रैक “मन्न मेरा” इसी फिल्म का हिस्सा है, जो थ्रिल के बीच एक खूबसूरत सुकून देता है।
4. फिल्म एक पल के लिए भी सुस्त नहीं पड़ती। हर नया टास्क कहानी में एक नया और खौफनाक मोड़ लेकर आता है।
देखें या नहीं?
अगर आप एक बेहतरीन रिवेंज-थ्रिलर और अनप्रिडिक्टेबल क्लाइमेक्स के शौकीन हैं, तो ‘टेबल नंबर 21’ को अपनी ओटीटी वॉचलिस्ट में तुरंत शामिल करें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.