कटिहार के रोजितपुर मोहल्ले में बीच सड़क पर एक पति और उसकी दो पत्नियों के बीच ऐसा हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ कि घंटों तक लोगों की भीड़ तमाशा देखती रही। कभी पहली पत्नी पति को अपनी तरफ खींचती तो कभी दूसरी पत्नी उस पर अपना हक जताते हुए उसे अपने साथ ले जाने के लिए जोर जबरदस्ती करती दिखाई दे रही थी। आखिरकार मोहल्ले के लोगों ने बेचारे पति और उसकी दोनों पत्नियों से बात की और फिर तीनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इस दौरान भीड़ इकट्ठा हो गई, जिसमें बच्चे, बड़े सभी शामिल थे।
क्या था पूरा मामला
दरअसल मनिहारी थाना क्षेत्र के कुमारीपुर निवासी विक्की रविदास की करीब डेढ़ साल पहले प्रियंका से शादी हुई थी। आरोप है कि इससे पहले से ही विक्की का एक शादीशुदा महिला मुन्नी से संपर्क था। मुन्नी के छह बच्चे हैं। मुन्नी का दावा है कि दोनों के बीच करीब पांच साल से संबंध है। मुन्नी का कहना है कि विक्की ने उसके लिए किराए का कमरा लिया था और उसी कमरे में उसके साथ शादी की सारी रस्में निभाई थीं। विक्की की पत्नी प्रियंका को पति की चाल ढाल देखकर उसपर शक हुआ।
देखें वीडियो
उसने पति का चोरी छुपे पीछा करना शुरू किया। वह उसका पीछा करते हुए रोजितपुर के उस किराए के कमरे तक जा पहुंची जहां विक्की ने मुन्नी को रखा था। अपने पति को मुन्नी के साथ देखकर प्रियंका ने हंगामा करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते पति पत्नी का हंगामा सड़क पर पहुंच गया। प्रियंका कभी पति से लिपटकर उसे अपने साथ चलने को कहती तो कभी भावुक होकर मुन्नी का साथ छोड़ने की गुहार लगाती।
विक्की ने कहा-दोनों पत्नियों को साथ रखूंगा
इस बीच, मुन्नी भी अपने बच्चे को गोद में लेकर उसकी दुहाई देती और विक्की पर अपना हक जताती रही। दोनों पत्नियां विक्की को अपना पति बताती रहीं और हंगामा चलता रहा। मुन्नी और प्रियंका के बीच बेचारा विक्की किसी की बात को काट नहीं रहा था। विक्की का कहना है कि उसने मुन्नी और प्रियंका दोनों से शादी की है और वह दोनों पत्नियों को साथ रखना चाहता है। फिलहाल यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
(कटिहार से करन कुमार की रिपोर्ट)
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.