Amazon Prime Video Thriller Series: अमेजन प्राइम वीडियो पर एक मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज है जिसमें नागा चैतन्य अक्किनेनी ने लीड रोल प्ले किया है। इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.7 है।
क्या है इस क्राइम थ्रिलर सीरीज की कहानी?
ये कहानी विशाखापट्टनम के एक मशहूर रिपोर्टर सागर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सक्सेस पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। उसकी हंसती-खेलती जिंदगी में तूफान तब आता है, जब उसे अचानक अखबार के कुछ फटे हुए पन्ने मिलने लगते हैं। चौकानी वाली बात ये है कि इन पन्नों में छपी खबरें बीती बातों की नहीं, बल्कि आने वाले समय में उसके अपनों के साथ होने वाले खौफनाक हादसों की होती हैं। इसके बाद सागर की जिंदगी में एक ऐसी भागदौड़ शुरू होती है, जहां उसे अपनी और अपने परिवार की जान बचाने के लिए एक रहस्यमयी ताकत का सच सामने लाना पड़ता है।
अमेजन प्राइम वीडियो की क्राइम थ्रिलर सीरीज का नाम
आठ कड़ियों की इस सस्पेंस-थ्रिलर सीरीज का नाम है धूता (Dhootha) है। धूता का मतलब होता है ‘दूत’ या ‘संदेशवाहक’। ’13B’ और ’24’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाने वाले मशहूर डायरेक्टर विक्रम के. कुमार के इस सीरीज का निर्देशन किया है। इस सीरीज में तेलुगू एक्टर नागा चैतन्य अक्किनेनी ने लीड रोल प्ले किया है।
क्यों देखनी चाहिए ये क्राइम थ्रिलर सीरीज?
IMDb पर 7.7/10 की शानदार रेटिंग पाने वाली ये सीरीज आपको फालतू के डरावने दृश्यों से नहीं, बल्कि अपनी गहरी और रहस्यमयी कहानी से बांधकर रखती है। इसमें इंसान के कर्मों, पत्रकारिता की सच्चाई और पुराने समय के छिपे हुए काले रहस्यों को बहुत खूबसूरती से दिखाया गया है।
सीरीज की स्टार कास्ट
पार्वती थिरुवोथु, प्रिया भवानी शंकर, प्राची देसाई और पसुपति जैसे बेहतरीन कलाकारों की अदाकारी इस सीरीज को और दमदार बनाती है। लगातार होती बारिश के बीच की गई शूटिंग और इसका रोंगटे खड़े कर देने वाला बैकग्राउंड म्यूजिक इसे भारतीय ओटीटी की सबसे बेहतरीन सस्पेंस-थ्रिलर सीरीज में से एक बनाता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.