IND vs ZIM 3rd T20: रविवार, 26 जुलाई को टीम इंडिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला हरारे में खेला जाएगा। इस सीरीज में भारत का पहले ही 2-0 से आगे हैं और आखिरी मुकाबले को जीत क्लीन स्वीप करना चाहेगा।
इस आखिरी मुकाबले में भारत की प्लेइंग 11 में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कयास लगाया जा रहा है कि इस मैच में सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का आराम दिया जा सकता है। वहीं, टीम में हर्ष दुबे और प्रभसिमरन सिंह डेब्यू हो सकता है।
अभिषेक शर्मा को दिया जा सकता है आराम
तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर कयास लगाया जा रहा है कि भारत की प्लेइंग 11 में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आज के मैच में प्रभसिमरन सिंह को मौका मिल सकता है। प्रभसिमरन सिंह आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन किया था। लगातार 2 सीजन उन्होंने 500 से ज्यादा रन बनाए हैं। उन्हें अभी तक जिम्बाब्वे सीरीज में मौका नहीं मिला है, ऐसे में उन्हें खेलते हुए देखा जा सकता है।
जिम्बाब्वे सीरीज के आखिरी मुकाबले में हर्ष दुबे का भी डेब्यू हो सकता है। हालांकि, वनडे में उनका डेब्यू पहले ही हो चुका है। कयास लगाया जा रहा है कि अगर आखिरी मुकाबले में हर्ष को मौका मिलता है, तो रवि बिश्नोई को आराम दिया जा सकता है।
वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हर्ष दुबे/रवि बिश्नोई, मयंक यादव, प्रिंस यादव, यश ठाकुर।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.