‘मिर्जापुर’ सीरीज पसंद आई थी? आइए आपको उससे भी ज्यादा खतरनाक सीरीज के बारे में बताते हैं। इस सीरीज को ‘मिर्जापुर’ से ज्यादा रेटिंग मिली है।
आईएमडीबी रेटिंग में छोड़ा पीछे
‘मिर्जापुर’ सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 8.4 है और हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं उसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.6 है। आपने इस सीरीज का नाम पहचाना? नहीं! चलिए आपको हिंट देते हैं। इस सीरीज में मनोज बाजपेयी हैं। जी हां, इस सीरीज का नाम ‘द फैमिली मैन’ है। इस सीरीज को राज और डीके ने बनाया है। इसमें मनोज बाजपेयी ने श्रीकांत तिवारी का किरदार निभाया है।
श्रीकांत तिवारी बाहर से तो एक बेहद साधारण और मिडिल क्लास इंसान नजर आता है, जो हर महीने घर के लोन, बच्चों की पढ़ाई और पत्नी के साथ अनबन की समस्याओं से जूझता है। लेकिन इस साधारण चेहरे के पीछे T.A.S.C. (थ्रेट एनालिसिस एंड सर्विलांस सेल) का एक बेहद शातिर, निडर और इंटेलिजेंट सीनियर एनालिस्ट छिपा रहता है।
क्यों मिली मिर्जापुर से ज्यादा रेटिंग?
1. ज्यादातर जासूसी थ्रिलर में मुख्य किरदार को हॉलीवुड के जेम्स बॉन्ड की कॉपी दिखाने की कोशिश की जाती है। हालांकि इस सीरीज में श्रीकांत तिवारी को मुंबई की लोकल ट्रेन में सफर करते, अपने बॉस से डांट खाते, पैसों की तंगी से जूझते और देश बचाते वक्त अपनी शादी के टूटने की चिंता में डूबे दिखाया गया है।
2. ‘द फैमिली मैन’ में श्रीकांत और उसके साथी जेके तलपड़े (शारिब हाशमी) की जुगलबंदी और वन-लाइनर्स दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर देते हैं।
3. इस सीरीज में विलेन्स को केवल ‘काला या सफेद’ नहीं दिखाया गया। पहले सीजन में मूसा (नीरज माधव) और दूसरे सीजन में राजी (सामंथा रुथ प्रभु) के किरदारों को इतनी गहराई दिखाई गई है कि दर्शक उनसे भी सहानुभूति होने लगती है।
4. सीरीज का निर्देशन और सिनेमैटोग्राफी बेहद उम्दा है। पहले सीजन के अस्पताल वाले शूटआउट और दूसरे सीजन के पुलिस स्टेशन पर हमले वाले लंबे, बिना किसी कट के शूट किए गए एक्शन सीक्वेंस भारतीय ओटीटी के सबसे बेहतरीन सीन्स में गिने जाते हैं।
‘मिर्जापुर’ सीरीज बनी फिल्म
‘मिर्जापुर’ सीरीज को अब फिल्म के रूप में बनाया जा रहा है। इस वक्त ‘मिर्जापुर द मूवी’ थिएटर्स में लगी हुई है और इसने 125.60 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है।
द फैमिली मैन का अगला सीजन कब आएगा?
अमेजन प्राइम वीडियो पर ‘द फैमिली मैन’ के तीन सीजन रिलीज हो चुके हैं। इसके चौथे सीजन की भी आधिकारिक तौर पर पुष्टि हो गई है। हालांकि, अभी तक इसकी शूटिंग शुरू नहीं हुई है। कहा जा रहा है कि ‘द फैमिली मैन’ का चौथा सीजन अगले साल रिलीज हो सकता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.