इसका प्रोडक्शन आंध्र प्रदेश में किआ के अनंतपुर प्लांट में पहले ही शुरू हो चुका है। जिससे लगता है कि कंपनी ने लॉन्च से लेकर ग्राहकों तक डिलीवरी पहुंचाने का काम तेजी से किया है। कंपनी ने 4 सितंबर को बाजार में उतारने से पहले ही 20 अगस्त से सोरेंटो का लोकल प्रोडक्शन शुरू कर दिया था।
सोरेंट का प्रोडक्शन आंध्र प्रदेश में किआ के अनंतपुर प्लांट में पहले ही शुरू हो चुका है। जिससे लगता है कि कंपनी ने लॉन्च से लेकर ग्राहकों तक डिलीवरी पहुंचाने का काम तेजी से किया है। कंपनी ने 4 सितंबर को बाजार में उतारने से पहले ही 20 अगस्त से सोरेंटो का लोकल प्रोडक्शन शुरू कर दिया था। लोकल मैन्युफैक्चरिंग की स्ट्रैटजी से कंपनी को उपलब्धता पर बेहतर कंट्रोल रखने में मदद मिलेगी।
डिलीवरी शुरू होना इसलिए भी खास है, क्योंकि अब संभावित ग्राहक सोरेंटो को सिर्फ डीलरशिप और लॉन्च इवेंट्स में ही नहीं, बल्कि भारतीय सड़कों पर भी देख सकेंगे। कंपनी के लिए यह उसके मुख्य मॉडल्स जैसे सोनेट, सेल्टोस और कैरेंस की तुलना में हायर प्राइस सेगमेंट में कदम रखने की शुरुआत भी है। ये कंपनी के लिए इसकी नई फ्लैगशिप SUV भी है।
सोरेंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 27.99 लाख रुपए है। कॉन्फिगरेशन के आधार पर स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड वर्जन की कीमत लगभग 29.49 लाख रुपए से शुरू होती है। इससे सोरेंटो प्रीमियम SUV बाजार में एक दिलचस्प स्थिति में आ जाती है। इसकी कीमत कई मेनस्ट्रीम थ्री-रो वाली SUV के हायर वैरिएंट से मेल खाती है, जबकि कुछ पारंपरिक प्रीमियम फुल-साइज SUV से कम है।
स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन से लैस सोरेंटो
सोरेंटो की सबसे बड़ी खासियत में से एक है इसमें स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड और डीजल इंजन का ऑप्शन मिलना है। हाइब्रिड वर्जन में इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 1.6-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जिससे सोरेंटो भारत में कंपनी की पहली हाइब्रिड पैसेंजर गाड़ी बन गई है। कम्बशन इंजन खुद लगभग 180PS की पावर और 265Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
इसमें 2.2-लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन भी मिलता है, जो उन ग्राहकों के लिए एक विकल्प है जो अक्सर हाईवे पर गाड़ी चलाते हैं या बड़ी SUV में डीजल इंजन पसंद करते हैं। इस डुअल-पावरट्रेन स्ट्रैटेजी से किया दो अलग-अलग तरह के ग्राहकों तक पहुंच सकती है। एक वे जो हाइब्रिड के जरिए बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी और इलेक्ट्रिफिकेशन चाहते हैं। वहीं, दूसरे वे पारंपरिक प्रीमियम-SUV ग्राहक जो डीजल इंजन ही पसंद करते हैं।
प्रीमियम फीचर्स से लैस केबिन
सोरेंटो में भी कंपनी की जानी-पहचानी स्ट्रैटेजी अपनाई गई है, जिसमें कई तरह के फीचर्स और इक्विपमेंट दिए जाते हैं। इसमें वैरिएंट के आधार पर कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। जैसे, इसमें डुअल डिजिटल डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, पावर्ड टेलगेट, 360-डिग्री सराउंड-व्यू कैमरा, एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम्स, कई पार्किंग सेंसर्स और रडार-बेस्ड सेफ्टी फंक्शंस और कनेक्टेड-कार टेक्नोलॉजी शामिल है। इंडिया-स्पेसिफिक सोरेंटो में किआ का AI-बेस्ड असिस्टेंट भी मिलता है। कंपनी ने इस टेक्नोलॉजी को पेश करने के लिए भारतीय मॉडल को एक अहम मार्केट के तौर पर इस्तेमाल कर रही है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
