Hero Indian Open golf: इंडियन ओपन गोल्फ टूर्नामेंट का आयोजन 26 से 29 मार्च तक गुरुग्राम के ‘डीएलएफ गोल्फ एंड कंट्री क्लब’ में होगा. इस टूर्नामेंट में भारतीय मूल के अमेरिकी गोल्फर अक्षय भाटिया पर सबकी नजरें रहेंगी.
इंडियन ओपन गोल्फ की प्राइज मनी में रिकॉर्ड बढ़ोतरी.
इस बार टूर्नामेंट की इनामी राशि बढ़ाकर रिकॉर्ड 2.55 मिलियन डॉलर (लगभग 23.42 करोड़ रुपये) कर दी गई है, जिसमें से विजेता को 4,33,500 डॉलर (लगभग चार करोड़ रुपये) की पुरस्कार राशि मिलेगी. ‘डीपी वर्ल्ड टूर’ और भारतीय गोल्फ संघ (आईजीयू) से मान्यता प्राप्त इस टूर्नामेंट में भाटिया के अलावा स्पेन के मौजूदा चैंपियन यूजेनियो चाकारा और बेल्जियम के थॉमस डेट्री (2025 में पीजीए टूर पर फीनिक्स ओपन विजेता), डीपी वर्ल्ड टूर के मौजूदा सत्र के विजेता दक्षिण अफ्रीका के केसी जार्विस, स्पेन के नाचो एल्विरा और जर्मनी के फ्रेडी शॉट जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने भाग लेने की पुष्टि कर दी है.
इंडियन ओपन गोल्फ की प्राइज मनी में रिकॉर्ड बढ़ोतरी.
भाटिया का भारत का पहला दौरा होगा
चौबीस वर्षीय बाएं हाथ के खिलाड़ी भाटिया ने कम उम्र में ही अंतरराष्ट्रीय गोल्फ में बड़ी पहचान बनाई है. उन्होंने अब तक पीजीए टूर पर तीन खिताब और कोर्न फेरी टूर पर एक खिताब जीता है. वह पिछले दो वर्षों में टूर चैंपियनशिप में जगह बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं. ‘फेडएक्स कप’ रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज भाटिया का यह किसी प्रतियोगिता के लिए भारत का पहला दौरा होगा. इस आयोजन में पूर्व उपविजेता वीर अहलावत, पीजीटीआई ऑर्डर ऑफ मेरिट (2025) के विजेता युवराज संधू, मनु गंडास और शौर्य भट्टाचार्य जैसे खिलाड़ी भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे.
इनामी राशि बढ़ाकर 2.55 मिलियन डॉलर कर दी गई है
भारतीय गोल्फ संघ महानिदेशक मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) बिभूति भूषण ने बताया कि इस बार प्रतियोगिता में बड़े अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं और इनामी राशि भी बढ़ाकर 2.55 मिलियन डॉलर कर दी गई है. कोर्स की स्थिति भी बेहतरीन है, जिससे टूर्नामेंट का स्तर और ऊंचा होने की उम्मीद है.’
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.