Oppo और Xiaomi ने भारत में कई स्मार्टफोन और टैबलेट की कीमतों में बढ़ोतरी की है, जिसमें Oppo Find X9s सबसे ज्यादा 5,000 रुपये महंगा हुआ है। आइए आपको नई कीमतें बताते हैं।
सम्बंधित सुझाव
Oppo Find X9s हुआ 5,000 रुपये महंगा
सबसे बड़ा असर Oppo Find X9s पर देखने को मिला है। फोन के दोनों स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में 5,000 रुपये की बढ़ोतरी बताई गई है। फोन का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला मॉडल पहले 79,999 रुपये में उपलब्ध था। अब इसकी कीमत बढ़कर 84,999 रुपये हो गई है। वहीं 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपये से बढ़कर 94,999 रुपये हो गई है। यानी इस मॉडल को खरीदने के लिए ग्राहकों को अब 5,000 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे।
Oppo Find X9s में 6.59-इंच डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर, 12GB RAM और 7,025mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। फोन में 50 मेगापिक्सल के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Xiaomi Pad 8 की कीमत भी बढ़ी
Xiaomi Pad 8 खरीदने वालों को भी अब ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। इसके 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 43,999 रुपये से बढ़कर 46,999 रुपये हो गई है। वहीं Nano Texture वेरिएंट की कीमत 45,999 रुपये से बढ़कर 48,999 रुपये हो गई है। यानी इन दोनों वेरिएंट्स पर 3,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले भी Xiaomi Pad 8 की कीमत में बढ़ोतरी हो चुकी है। अगस्त में भी इसके कई वेरिएंट महंगे किए गए थे और इसका टॉप वेरिएंट 50,000 रुपये के पार पहुंच गया था।
Redmi Pad 2 भी हुआ महंगा
Redmi Pad 2 के अलग-अलग वेरिएंट्स की कीमत में 1,000 रुपये तक की बढ़ोतरी बताई गई है।4GB RAM और 128GB Wi-Fi मॉडल की कीमत 18,999 रुपये से बढ़कर 19,999 रुपये हो गई है। 4GB RAM और 128GB Cellular मॉडल अब 20,999 रुपये का हो गया है, जो पहले 19,999 रुपये में मिल रहा था। इसके अलावा 6GB RAM और 128GB Cellular वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये से बढ़कर 23,999 रुपये और 8GB RAM व 256GB Cellular मॉडल की कीमत 24,999 रुपये से बढ़कर 25,999 रुपये बताई गई है।
Redmi 15A की कीमत में भी बदलाव
बजट सेगमेंट में Redmi 15A की कीमतों में भी बदलाव किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, इसके सभी बताए गए कॉन्फिगरेशन की कीमत बढ़ी है। 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 15,999 रुपये से बढ़कर 16,499 रुपये हो गई है। 4GB RAM और 128GB मॉडल अब 18,499 रुपये का है, जबकि पहले इसकी कीमत 17,499 रुपये थी। वहीं 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 19,499 रुपये से बढ़कर 20,499 रुपये हो गई है।
क्यों बढ़ रही हैं स्मार्टफोन की कीमतें?
स्मार्टफोन और टैबलेट की कीमतों में हो रही लगातार बढ़ोतरी के पीछे सबसे बड़ी वजहों में से एक मेमोरी कंपोनेंट्स की बढ़ती लागत बताई जा रही है। RAM और स्टोरेज से जुड़े कंपोनेंट्स की कीमत बढ़ने का असर कंपनियों की मैन्युफैक्चरिंग लागत पर पड़ता है और इसका कुछ हिस्सा ग्राहकों पर कीमत बढ़ाकर डाला जा सकता है। हाल के दिनों में सिर्फ Oppo और Xiaomi ही नहीं, बल्कि दूसरे स्मार्टफोन ब्रांड्स के डिवाइसेज की कीमतों में भी बदलाव देखने को मिला है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.