अमेज़न पर चल रही इलेक्ट्रॉनिक्स प्रीमियर लीग सेल के दौरान वनप्लस 13 की कीमत में सीधा ₹9,000 का डिस्काउंट दिया गया है. भारत में इस स्मार्टफोन को ₹69,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, लेकिन सेल के दौरान ये फोन ₹60,999 में लिस्टेड है.
इसके अलावा अगर ग्राहक HDFC बैंक, SBI बैंक या ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड से EMI ट्रांजैक्शन करते हैं, तो उन्हें ₹3,000 तक का अडिशनल इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल सकता है. इसके साथ ही यूजर्स अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करके कीमत को और कम कर सकते हैं.
OnePlus 13 के फीचर्स दमदार हैं
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो वनप्लस 13 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है, जो हाई-एंड परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है. इसके साथ Adreno 830 GPU मिलता है, जिससे गेमिंग और मल्टीटास्किंग काफी स्मूद रहती है. यह स्मार्टफोन 24GB तक LPDDR5X RAM और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज के साथ आता है, जिससे यूजर्स को तेज परफॉर्मेंस और ज्यादा स्टोरेज का फायदा मिलता है.
डिस्प्ले के लिए वनप्लस 13 में 6.82-इंच का QHD+ LTPO 3K डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसके अलावा डिस्प्ले HDR10+ सपोर्ट करता है और 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है, जिससे आउटडोर में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है.
फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल ज़ूम और 120x डिजिटल ज़ूम के साथ) और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.
बैटरी की बात करें तो फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. इसके साथ 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जिससे फोन कम समय में जल्दी चार्ज हो जाता है.
अगर आप एक प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो अमेज़न सेल में वनप्लस 13 पर मिल रहा ₹12,000 तक का डिस्काउंट आपके लिए अच्छा डील साबित हो सकता है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.