ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी के बीच जगतसिंहपुर और मयूरभंज जिलों में सोमवार को स्कूल बंद हैं। IMD ने रेड अलर्ट जारी किया है।
कुछ ऐसी ही तस्वीर जगतसिंहपुर में भी नजर आ रही है। यहां जिला प्रशासन ने ओडिशा आदर्श विद्यालयों और केंद्रीय विद्यालयों समेत तमाम स्कूलों को बंद रखने का ऐलान कर दिया है। कलेक्टर की तरफ से जारी नोटिस में साफ लिखा है कि बच्चों की सुरक्षा हर चीज से ऊपर है, और तेज बारिश के इस दौर में स्कूल जाना जोखिम भरा हो सकता है।
कहां-कहां जारी हुए अलर्ट
अब बात करते हैं मौसम विभाग के अलर्ट सिस्टम की। IMD ने सुंदरगढ़, क्योंझर और मयूरभंज जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जहां बेहद भारी बारिश की आशंका जताई गई है। यह सबसे ऊंचे दर्जे की चेतावनी मानी जाती है, यानी लोगों को फौरन सतर्क हो जाना चाहिए।
इसके अलावा बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रापड़ा, जगतसिंहपुर, कटक, झारसुगुड़ा, बरगढ़, संबलपुर, देवगढ़, अनुगुल, ढेंकानाल, सोनपुर, बौध और कंधमाल जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। इसका मतलब है कि यहां भी भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है और लोगों को तैयार रहने की जरूरत है। वहीं नुआपाड़ा, बोलांगीर, कालाहांडी, नबरंगपुर, रायगड़ा, कोरापुट, मलकानगिरी, गजपति, गंजाम, पुरी, खोरधा और नयागढ़ जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है, जो अपेक्षाकृत कम गंभीर स्थिति दिखाता है, लेकिन फिर भी सावधानी जरूरी है।
मछुआरों के लिए भी मौसम विभाग ने सख्त सलाह दी है। कहा गया है कि 29 जुलाई तक कोई भी मछुआरा समुद्र में न जाए। राज्य के सभी बंदरगाहों पर लोकल कॉशनरी सिग्नल नंबर-3 भी लगा दिया गया है, जो समुद्री गतिविधियों को लेकर खतरे का संकेत देता है।
प्रशानस रख रही बारीकी से नजर
फिलहाल प्रशासन पूरी स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए हुए है। बारिश का यह सिलसिला 29 जुलाई तक जारी रहने का अनुमान है, ऐसे में आने वाले दिन ओडिशा के लिए काफी चुनौतीपूर्ण साबित हो सकते हैं। अभिभावकों और छात्रों से अपील की गई है कि वे स्कूलों के खुलने या बंद रहने से जुड़ी सरकारी घोषणाओं पर नजर बनाए रखें और बिना पुष्टि के कोई भी फैसला न लें। नदी किनारे रहने वाले लोगों और पहाड़ी इलाकों में बसे परिवारों को भी सतर्क रहने को कहा गया है, क्योंकि भारी बारिश से बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.