ICC Men’s ODI World Cup 2027: वनडे विश्व कप 2027 का इंतजार लगभग हर क्रिकेट फैंस को है। ऐसे में इसे लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि 2027 आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप का आयोजन दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेला जाएगा।
रिपोर्ट में आगे कहा कि वर्ल्ड कप 2027 की शुरुआत 4 अक्टूबर से हो जाएगी, जबकि फाइनल मुकाबला 21 नवंबर को खेला जा सकता है। बता दें कि मई में अहमदाबाद में हुई आईसीसी बोर्ड की बैठक के दौरान सहमति बनी थी और जुलाई में एडिनबर्ग में होने वाली आईसीसी की वार्षिक बैठक में इसपर मुहर लग सकती है।
वर्ल्ड कप 2027 की शुरुआत 4 अक्टूबर से
समाचार एजेंसी एएनआई ने ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि वर्ल्ड कप 2027 की शुरुआत 4 अक्टूबर से हो जाएगी, जबकि फाइनल मुकाबला 21 नवंबर को खेला जा सकता है। विश्व कप के मुकाबले दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेले जाएंगे।
दक्षिण अफ्रीका करेगा 41 मैचों की मेजबानी
रिपोर्ट में बताया गया कि दक्षिण अफ्रीका में अधिकांश मैच होने की संभावना है, जहां आठ स्थानों पर खेले जाने वाले 54 मैचों में से कम से कम 41 मैच होंगे। जिम्बाब्वे में विक्टोरिया फॉल्स, हरारे स्पोर्ट्स क्लब और बुलावेयो के क्वींस सहित तीन स्थानों पर आठ से दस मैच होने की उम्मीद है। नामीबिया तीन मैचों की मेजबानी करेगा।
14 टीमों को दो समूहों में बांटा जाएगा
पिछले दो संस्करणों में 10 टीमें थीं, लेकिन इस बार टूर्नामेंट में 14 टीमें होंगी। टीमों को सात-सात टीमों के दो समूहों में बांटा जाएगा और प्रत्येक समूह से शीर्ष तीन टीमें सुपर सिक्स चरण में पहुंचेंगी। दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे, पूर्ण सदस्य होने के नाते, स्वतः ही क्वालीफाई कर जाएंगे, जबकि नामीबिया को क्वालीफाइंग प्रक्रिया से गुजरना होगा।
24 साल बाद अफ्रीका में वनडे विश्व कप
2027 वनडे विश्व कप 2003 के बाद अफ्रीका में आयोजित होने वाला पहला पुरुष टूर्नामेंट होगा। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका 2007 टी20 विश्व कप, 2009 चैंपियंस ट्रॉफी और 2023 महिला टी20 विश्व कप की मेजबानी कर चुका है। जिम्बाब्वे और नामीबिया ने हाल ही में अंडर-19 पुरुष विश्व कप की सह-मेजबानी की थी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.