वनडे विश्व कप 2027 अगले साल खेला जाएगा, लेकिन इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। आईसीसी ने इसका फॉर्मेट पहले ही जारी कर दिया है, जो काफी उलझा हुआ तो नजर आ रहा है, लेकिन साथ ही रोचक भी जरूर है। अब तक कुल आठ टीमों ने अपनी जगह विश्व कप खेलने के लिए पक्की कर ली है। बाकी टीमों का फैसला बाद में होगा। इस बीच दो बार की चैंपियन टीम पर संकट के बादल मंडराते हुए नजर आ रहे हैं। जी हां, वेस्टइंडीज की टीम अगले साल का विश्व कप खेल पाएगी कि नहीं, ये अभी पक्का नहीं है।
साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा अगले साल का वनडे विश्व कप
अगले साल होने वाला आईसीसी वनडे विश्व कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। इसलिए होस्ट कंट्री होने के नाते साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे की जगह पहले से ही पक्की है। लेकिन नामीबिया चूंकि आईसीसी का फुल मैंबर नहीं है, इसलिए उसे क्वालीफिकेशन राउंड खेलकर आना होगा। हो सकता है टीम ना भी खेले। इस बीच साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के अलावा छह और टीमों ने अपनी जगह पक्की की है, उसमें भारत, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, श्रीलंका और पाकिस्तान के नाम शामिल हैं।
30 सितंबर 2026 होगी आईसीसी रैंकिंग की कटऑफ डेट
इस बीच खास बात ये है कि आईसीसी ने रैंकिंग की कटऑफ डेट भी जारी कर दी है। पहले माना जा रहा था कि 31 मार्च 2027 तक की रैंकिंग के हिसाब से टीमें क्वालीफाई करेंगी, लेकिन अब पता चला है कि 30 सितंबर 2026 को जो टीमें आईसीसी रैंकिंग में टॉप 8 में रहेंगी, वो सीधे अपनी जगह पक्की कर लेंगी। अभी के हालात पर नजर डालें तो पता चलता है कि अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीमें आठवें और नौवें नंबर पर रहेंगी। अगर कोई बड़ा उलटफेर नहीं हुआ तो ऐसा ही होगा।
दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज पर संकट के बादल
इस बीच वेस्टइंडीज की टीम पर संकट के बादल हैं। वेस्टइंडीज की टीम अभी आईसीसी रैंकिंग में दसवें नंबर पर है, उसके आगे जाने की संभावना भी अभी कम ही नजर आती है। वेस्टइंडीज का एक वक्त क्रिकेट की दुनिया में जलवा होता था, टीम ने साल 1975 और 1979 का विश्व कप जीता था, लेकिन इसके बाद टीम हारी और फिर कभी विश्व कप जीत ही नहीं पाई। अब ये हालात हो गए हैं कि उसके विश्व कप खेलने के भी लाले से पड़ते हुए नजर आ रहे हैं।
आने वाले वनडे मैच हर टीम के लिए होंगे अहम
इस बीच आने वाले कुछ दिनों में सभी टीमों के लिए वनडे मुकाबले काफी अहम होते जा रहे हैं। खास तौर पर उन टीमों के लिए जो भी आईसीसी की वनडे रैंकिंग में नीचे चल रही हैं। उन्हें अपने मैच जीतकर रैंकिंग में अच्छी स्थिति में पहुंचना होगा। 30 सितंबर 2026 की तारीख काफी अहम होने वाली है।
यह भी पढ़ें
टीम इंडिया को तीन बार हरा चुकी है जिम्बाब्वे की टीम, बचके रहना श्रेयस अय्यर
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.