जेलर 2
नेल्सन दिलीपकुमार निर्देशित और रजनीकांत स्टारर तमिल एक्शन ड्रामा जेलर 2 साल की मच अवेटेड फिलम है. इसमें एसजे सूर्या, विद्या बालन, सूरज वेंजरामुडु, मिथुन चक्रवर्ती, योगी बाबू, राम्या कृष्णन, मोहनलाल, शिव राजकुमार विजय सेतुपति और ऋतिक रोशन अहम रोल में नजर आएंगे. ये फिल्म सिनेमाघरों में 15 अक्टूबर को रिलीज होगी.
बत्था
बत्था में विजय सेतुपति और लिजोमोल जोस लीड रोल में नजर आएंगे. इसे बालाजी थारनीथरन ने निर्देशित किया है. ये तमिल एक्शन ड्रामा 1 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ‘बत्था’ की कहानी 1986 के मद्रास की है और यह आठ साल के एक डरपोक लड़के के बारे में है, जो गलती से इलाके के खूंखार गुंडे ‘बत्था’ को स्कूल के टॉयलेट में बंद कर देता है.

बेल
बेल पवन वाडेयार निर्देशित कन्नड़ एक्शन ड्रामा है. इसमें शिवा राजकुमार, संजना आनंद, दीक्षित शेट्टी, गोपालकृष्ण देशपांडे, साई कुमार और जयराम ने अहम रोल प्ले किया है. ये फिल्म 2 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

डोंट ट्रबल द ट्रबल
फहद फासिल, सारा पालेकर, सौरभ सचदेवा और महेश मांजरेकर स्टारर डोंट ट्रबल द ट्रबल भी 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. शशांक येलेटी निर्देशित ये फिल्म तेलुगु और मलयालम भाषा में रिलीज होगी और ये एक फैंटेसी फिल्म है.

‘आदर्श कुटुंबम हाउस नंबर 47 – AK 47’
वेंकटेश दग्गुबाती, श्रीनिधि शेट्टी, नारा रोहित, निवेथा पेथुराज, युविना, राज प्रज्वल और राव रमेश स्टारर ‘आदर्श कुटुंबम हाउस नंबर 47 – AK 47’ इस 9 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इसे त्रिविक्रम श्रीनिवास ने निर्देशित किया है और ये एक तेलुगु एक्शन कॉमेडी फिल्म है.

सिग्मा
जेसन संजय निर्देशित सिग्मा एक एक्शन एडवेंचर फिल्म है. इस तमिल फिल्म में संदीप किशन, फारिया अब्दुल्ला, संपत राज, शिव पंडित, राजू सुंदरम और योग जापी ने अहम रोल प्ले किया है. ये फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

इत्तलु अर्जुन
महेश उप्पला निर्देशित रोमांटिक एक्शन ड्रामा इत्तलु अर्जुन साल की मच अवेटेड फिल्म है. इसमें अनस्वरा राजन, अनीश, वेनेला किशोर, मुकेश ऋषि और कलैयारासन हरिकृष्णन ने अहम किरदार निभाए हैं. ये तेलुगू फिल्म 30 अक्टूबर को सिनेमाघरों में पहुंचेगी.
इरंडु वानम
‘इरंडु वानम’ एक आदर्शवादी युवती और एक बेफिक्र युवक की कहानी है, जिनके अलग-अलग स्वभाव एक ज़बरदस्त रोमांस में बदल जाते हैं. इस फिल्म में विष्णु विशाल और ममिता बैजू ने अहम रोल प्ले किया है. राम कुमार निर्देशित ये तमिल फैंटेसी रोमांटिक ड्रामा 23 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों मे रिलीज होगी.
राणाबाली
इस फिल्म में विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना और अर्नोल्ड वोस्लू अहम रोल में नजर आएंगे, शादी के बाद पहली बार विजय और रश्मिका एक साथ इस पीरीयड एक्शन ड्रामा में दिखेंगे. ये मच अवेटेड तेलुगू फिल्म 16 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

#कल्ट
विश्वक सेन निर्देशित इस फिलम में विश्वक सेन ने ही लीड रोल प्ले किया है. अन्य कलाकारों में गायत्री भारद्वाज, मुरली शर्मा, श्रीकांत अयंगर, तारक पोनप्पा और यज्ञ तुरलापति शामिल हैं. ये तेलुगु की स्लेशर थ्रिलर 30 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.