- कॉपी लिंक
NTA ने 22 से 30 जून तक UGC-NET एग्जाम कराया था।
UGC-NET की इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) रविवार को माना कि इन विषयों के प्रश्न पत्र में स्पेलिंग और प्रिंटिंग की गलतियां थीं।
NTA ने कहा- पेपर्स में पहले पूछे जा चुके सवाल दोहराए गए थे। आंसर-की जारी करने के बाद छात्रों ने गड़बड़ियों का जिक्र किया था। इन्हें केवल सवाल हटाकर ठीक नहीं किया जा सकता था।
NTA ने तीनों विषयों की दोबारा परीक्षा की तारीख जारी की है। अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की परीक्षाएं 9 और 10 सितंबर को होंगी। NTA ने 22 से 30 जून तक UGC-NET एग्जाम कराया था।
री-एग्जाम के लिए दोबारा फीस नहीं ली जाएगी
- NTA ने बताया कि अंग्रेजी की परीक्षा 9 सितंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। कॉमर्स का पेपर उसी दिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक कराया जाएगा।
- सोशियोलॉजी की परीक्षा 10 सितंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। दोबारा परीक्षा के लिए छात्रों से कोई नई फीस नहीं ली जाएगी।
आज ही जारी की थी आंसर-की
यह फैसला एनटीए की ओर से यूजीसी-नेट के 87 में से 84 विषयों की प्रोविजनल आंसर-की जारी करने के कुछ घंटे बाद लिया गया। जून में हुई परीक्षा के करीब सात सप्ताह बाद भी इन तीन विषयों की आंसर-की जारी नहीं की गई थी। एनटीए ने बताया कि कई शिकायतें मिलने के बाद एक समिति बनाई गई थी।

खबर अपडेट हो रही है…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
