बांग्लादेश के खिलाफ मिली हार के बाद पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया के दूसरे कप्तान बन गए हैं, जोकि दो अलग-अलग एशियाई टीमों के खिलाफ घरेलू टेस्ट गंवा चुके हैं। इससे पहले ग्रेग चैपल के नाम ये रिकॉर्ड था।
ग्रेग चैपल के क्लब में कमिस की हुई एंट्री
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को नौ विकेट से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इसी के साथ बंगलादेश ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। यह ऑस्ट्रेलिया की धरती पर बंगलादेश की पहली टेस्ट जीत है। बंगलादेश ने टेस्ट में दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया को हराने का कारनामा किया है। पैट कमिंस ने 2021-22 एशेज से टीम की कमान संभाली है और उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब भी जीता। वह बांग्लादेश के खिलाफ मिली हार के बाद दूसरे ऑस्ट्रेलियाई कप्तान बन गए हैं, जोकि दो अलग-अलग एशियाई टीमों के खिलाफ घरेलू टेस्ट गंवाए हों। इससे पहले ग्रेग चैपल की टीम के साथ ऐसा हुआ था। ग्रेग चैपल की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ 1977 में और फिर 1981 में मैच गंवाया था और फिर भारत के खिलाफ 1981 में भी टीम हारी थी। वहीं कमिस की कप्तानी में टीम नवंबर 2024 में भारत के खिलाफ और अब बांग्लादेश से हारे हैं।
बांग्लादेश की ऐतिहासिक जीत
ऑस्ट्रेलिया के लिए यह हार उसके 149 साल के टेस्ट इतिहास में घर पर हुई सबसे अपमानजनक पराजय में से एक है। इससे अब चयनकर्ताओं पर 22 अगस्त से क्वींसलैंड राज्य के मैकाय में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट से पहले टीम में बदलाव करने का काफी दबाव होगा। यह जीत बांग्लादेश के लिए एक बहुत बड़ा पल है, खासकर ऐसे साल में जब उन्होंने राजनीतिक कारणों से टी-20 विश्व कप में हिस्सा नहीं लिया था। हालांकि, मार्च के बाद से उन्होंने काफी जीत हासिल की हैं, और यह बड़ी टेस्ट जीत उसी का नतीजा है।
ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में केवल 198 रन ही बना सका, जिसमें स्टीव स्मिथ ने सर्वाधिक 71 रन बनाए। इसके बाद बांग्लादेश ने पिच के सपाट होने का फायदा उठाते हुए 426 रन बनाए और 228 रन की मजबूत बढ़त हासिल कर ली। ग्रीन के शानदार शतक के बावजूद ऑस्ट्रेलिया पहली पारी के खराब प्रदर्शन से नहीं उभर पाया। इस तरह से बांग्लादेश ने ऐतिहासिक जीत हासिल की। इससे पहले उसने 2017 में ढाका में ऑस्ट्रेलिया को हराया था।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.