तिलक वर्मा भारतीय टी20 टीम के उप-कप्तान हैं, उनका अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलना तय है। मगर एबी डी विलियर्स को यह चिंता है कि वह किस नंबर पर खेलेंगे।
एबी डी विलियर्स ने कहा, “बैटर को लेकर कुछ सिलेक्शन इश्यू जरूर होंगे। जाहिर है, श्रेयस, कैप्टन, ईशान किशन, सैमसन, सूर्यवंशी और फिर ऑल-राउंडर। तिलक वर्मा के साथ मुझे लगता है कि यहीं बैलेंस बनाना काफी मुश्किल है। वह कहां बैटिंग करेंगे?”
डिविलियर्स ने टीम इंडिया की पूरी टीम पर भी अपने विचार शेयर किए, और कहा कि खतरनाक अफगानिस्तान टीम के खिलाफ उनके लिए जरूरी रोल तय करना होगा।
उन्होंने आगे कहा, “वाकई, बहुत मज़बूत टीम है, लेकिन बैलेंस तय करना मुश्किल होगा। यह T20s है, इसलिए वे टीम के साथ थोड़ा खेल सकते हैं। अलग-अलग रोल हैं, लेकिन रोल का क्लैरिफिकेशन इंडिया के लिए अभी भी बहुत जरूरी होगा, क्योंकि वे काफी खतरनाक टीम के खिलाफ खेल रहे हैं।”
बता दें, भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का आगाज रविवार, 13 सितंबर से होने जा रहा है। सीरीज के तीनों मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। इस सीरीज की सबसे बड़ी बात यह है कि इसका होस्ट भारत नहीं बल्कि अफगानिस्तान है। जी हां, अफगानिस्तान टीम इंडिया को भारत में ही होस्ट करने जा रही है। 13 सितंबर के बाद अगले दो मुकाबले 15 और 17 सितंबर को खेले जाएंगे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.