रजाउल्लाह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में नंबर-9 की पोजिशन पर बैटिंग करते हुए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। आईए नंबर-1 की पोजिश से लेकर 11 तक किसने सबसे सबसे ज्यादा छक्के लगाए जानते हैं।
लिस्ट की शुरुआत भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल से होती है। जी हां, जायसवाल के नाम टेस्ट में नंबर-1 की पोजिशन पर सबसे अधिक 12 छक्के लगाने का रिकॉर्ड है, वहीं नंबर-2 पर मेथ्यू हेडन और ब्रेंडन मैकुलम 11-11 छक्कों के साथ मौजूद हैं। बता दें, जो ओपनर पहले स्ट्राइक लेता है वो नंबर-1 की पोजिशन पर होता है, वहीं नॉन स्ट्राइकर वाले ओपनर को नंबर-2 कहा जाता है।
लिस्ट में नंबर-3 पर श्रीलंका के कुसल मेंडिस 11 छक्कों के साथ मौजूदा हैं। पाकिस्तान के इंजमाम उल हक ने नंबर-4 की पोजिशन पर सबसे अधिक 9 छक्के लगाए हैं। नंबर-5 पर नाथन एस्टल के साथ एक बार फिर ब्रेंडन मैकुलम 11-11 छक्कों के साथ मौजूद हैं।
नंबर-6 पर इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स हैं, जिन्होंने इस पोजिशन पर सबसे अधिक 11 छक्के लगाए थे।
नंबर-7 पर एडम गिलक्रिस्ट 8 तो नंबर-8 पर पाकिस्तान के लीजेंड्री गेंदबाज वसीम अकरम 12 छक्कों के साथ मौजूद हैं।
बता दें, नंबर-1 से 11 तक कि पोजिशन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में यशस्वी जायसवाल और वसीम अकरम ही दो ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 12-12 सिक्स लगाए हैं।
नंबर-9 पर हाल ही में रजाउल्लाह ने अपनी जगह 9 छक्कों के साथ बनाई है। नंबर-10 पर टिम साउदी ने 10 छक्के लगाए हैं, वहीं 11वें और आखिरी पायदान पर वेस्टइंडीज के शेन शिलिंगफोर्ड 5 छक्कों के साथ मौजूद हैं।
नंबर-1 से 11 की पोजिशन तक एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
1 – यशस्वी जायसवाल (12)
2 – मैथ्यू हेडन/ब्रेंडन मैकुलम (11)
3 – कुसल मेंडिस (11)
4 – इंजमाम-उल-हक (9)
5 – नाथन एस्टल/ब्रेंडन मैकुलम (11)
6 – बेन स्टोक्स (11)
7 – एडम गिलक्रिस्ट (8)
8 – वसीम अकरम (12)
9 – रजाउल्लाह (9)*
10 – टिम साउथी (9)
11 – एस शिलिंगफोर्ड (5)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.