कई बार होता है कि सूट-साड़ी के साथ कौन सी बिंदी लगाएं, समझ ही नहीं आता। वहीं कई बार आउटफिट के मैचिंग की बिंदी होती ही नहीं है। ऐसे में ये फैशन गाइड आपके बड़े काम की होने वाली है।
मैचिंग बिंदी ना हो, तो करें ये छोटा सा काम
कहीं जा रही हों और सूट साड़ी के मैचिंग की बिंदी ना मिले, तो ये छोटा सा हैक फॉलो करें। इसके लिए आपको बस अपनी रंग-बिरंगी आई शैडो पैलेट निकालनी है। अब कोई भी अपने मनपसंद साइज की प्लेन बिंदी लें और उसपर थोड़ा सा सेटिंग स्प्रे या वैसलीन लगा दें। अब एक पतले ब्रश या ईयरबड पर आउटफिट के मैचिंग कलर की आई शैडो लगाएं और उसे बिंदी पर अप्लाई कर दें। आपकी बिंदी उसी कलर की हो जाएगी, जिस रंग की आई शैडो आपने उसपर अप्लाई की है।
टिप – अगर आपके पास कोई भी प्लेन बिंदी ना हो, तब भी मैचिंग बिंदी लगा सकती हैं। इसके लिए ईयरबड पर थोड़ा सा सेटिंग स्प्रे लगाकर अपने माथे पर लगाएं, जहां बिंदी लगानी है। अब उसपर आई शैडो लगा लें, हो गई बिंदी तैयार।
लिपस्टिक से भी बना सकती हैं मैचिंग बिंदी
अगर आपके पास अपने सूट-साड़ी से मैचिंग कलर की लिपस्टिक है, तो उससे भी आप बिंदी बना सकती हैं। इसके लिए किसी भी प्लेन बिंदी पर पतले ब्रश या ईयरबड की मदद से लिपस्टिक अप्लाई कर लें। आपकी मैचिंग बिंदी बनकर तैयार हो जाएगी। लिपस्टिक लगाने से पहले थोड़ा सा सेटिंग स्प्रे बिंदी पर लगा लेंगी, तो उससे ये लिपस्टिक जल्दी हटेगी नहीं।
किस आउटफिट के साथ किस रंग की बिंदी मैच करें?
जरूरी नहीं है कि आप हर बार आउटफिट के रंग के साथ मैच कर के ही बिंदी वियर करें। कई बार कॉन्ट्रास्ट रंग में या किसी और रंग की बिंदी आउटफिट के साथ ज्यादा सुंदर लगती है, मैचिंग के बजाए। अब किस रंग के साथ आप कौन सी बिंदी मैच कर सकती हैं, इस गाइड में देखकर पता करें।
- लाल बिंदी – रेड बिंदी सफेद, ब्लैक या हरे रंग के आउटफिट के साथ काफी ज्यादा खिलकर आती है।
- हरी बिंदी – हरे रंग की बिंदी लाल, पीले या सफेद आउटफिट के साथ बेस्ट रहती है।
- फिरोजी बिंदी- फिरोजी बिंदी सफेद, काले और बेबी पिंक सूट-साड़ी के साथ ज्यादा सुंदर लगती है।
- पिंक बिंदी- पिंक बिंदी लैवेंडर, आसमानी और हरे रंग के आउटफिट के साथ अच्छी लगती है।
- ऑरेंज बिंदी – क्रीम, बेज या येलो आउटफिट के साथ।
- सिल्वर बिंदी- नेवी ब्लू, ब्लैक और सिल्वर आउटफिट के साथ अच्छी लगती है।
- गोल्डन बिंदी – ब्लैक, मैरून और ग्रीन आउटफिट के साथ लगाएं।
- पर्ल बिंदी – पर्ल बिंदी हर पेस्टल शेड के आउटफिट के साथ अच्छी लगती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.