मोर्न मोर्कल का मानना है कि बतौर सीनियर खिलाड़ी केएल राहुल श्रीलंका सीरीज में अहम भूमिका निभाएंगे। कोच ने कहा है कि श्रीलंका में पहले आने से खिलाड़ियों को फायदा मिला है।
टीम को राहुल से है बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद
गेंदबाजी कोच मोर्न मोर्कल ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल की हालिया बल्लेबाजी की तारीफ की और कहा कि उनका अनुभव टीम के युवा खिलाड़ियों को श्रीलंका की परिस्थितियों के अनुकूल ढलने में मदद करेगी। मोर्कल ने कहा, ”केएल (राहुल), पिछले कुछ सालों में जिस तरह से बल्लेबाजी में आगे बढ़कर नेतृत्व कर रहे हैं, वह वाकई शानदार रहा है। और यही हम उम्मीद करते हैं कि वह युवाओं को यहां की परिस्थितियों से क्या उम्मीद रखी जाए, इस बारे में बातचीत करें। लेकिन मुझे लगता है कि हमारे खिलाड़ियों ने पिछले कुछ महीनों में व्यक्तिगत रूप से अपने खेल के बारे में बहुत कुछ सीखा है और यही एक वजह है कि हम यहां 10 दिन पहले आ गए हैं, ताकि खिलाड़ियों को तैयारी का सबसे अच्छा मौका मिल सके। वे यह समझ सकें कि उन्हें यहां की पिच पर रन कैसे बनाने हैं।”
3 बाएं हाथ के स्पिनर के साथ उतर सकता है भारत
गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने संकेत दिया कि श्रीलंका के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट में भारत बाएं हाथ के तीन स्पिनरों को उतार सकता है क्योंकि कुलदीप यादव, मानव सुथार और रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी में अलग-अलग तरह की विविधता और विकेट लेने की क्षमता है।
कुलदीप अपनी बाएं हाथ की कलाई की स्पिन से बल्लेबाजों को चकमा देने की क्षमता रखते हैं, जडेजा की सटीक गेंदबाजी बड़े से बड़े बल्लेबाज को परेशान कर सकती है जबकि सुथार पारंपरिक शैली की बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी की याद दिलाते हैं। मोर्कल ने मीडिया से कहा, ”कुलदीप हमारे साथ हैं और वह आक्रामक गेंदबाज हैं। उनका अनुभव और स्तर हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है। मेरे ख्याल से ये सभी अपनी-अपनी तरह से अलग हैं।” उन्होंने कहा, ”एक (सुथार) गेंद को थोड़ा ज्यादा टर्न कराता है, एक (जडेजा) थोड़ा अधिक सटीक है और मुझे नहीं लगता कि तीन बाएं हाथ के स्पिनरों का होना हमारे लिए कोई बड़ी चिंता है।”
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत की टीम: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी, सरफराज खान।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.