बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रेखा 71 की उम्र में भी इतनी फिट और यंग दिखती हैं कि हर कोई हैरान हो जाता है। सभी उनकी फिटनेस और ब्यूटी का मंत्र जनाना चाहते हैं। तो चलिए 5 बातों में समझते हैं उनकी इस कमाल की फिटनेस का सीक्रेट।
घर का बना सिंपल खाना पसंद करती हैं रेखा
कई रिपोर्ट्स की मानें तो रेखा घर का बना हुआ सादा खाना ही पसंद करती हैं। इनकी डाइट में खूब सारी हरी सब्जियां, साबुत अनाज और दाल जैसी चीजें शामिल होती हैं। खासकर वो उबली हुई सब्जियां अपनी डाइट में शामिल करती हैं। साथ ही सलाद और अंकुरित अनाज (स्प्राउट्स) भी खाती हैं। रेखा ऐसी चीजों से दूर रहती हैं जिनमें ज्यादा तेल और मसाले होते हैं। इसके अलावा हेल्दी फैट्स और प्रोबायोटिक्स के लिए वो नट्स और योगर्ट को अपनी डाइट में शामिल करती हैं।
खाने की टाइमिंग का रखती हैं खास ध्यान
रेखा खाने के साथ-साथ टाइमिंग का भी खास ध्यान रखती हैं। उनकी आखिरी मील शाम साढ़े सात बजे से पहले खत्म हो जाती है। साथ ही डिनर में वो कुछ हल्का खाना प्रिफर करती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो जल्दी डिनर करना एक बहुत अच्छी आदत है। क्योंकि इससे खाने और सोने के बीच पर्याप्त अंतर मिल जाता है, जिससे पाचन ठीक से हो पाता है।
पर्याप्त पानी पीना नहीं भूलतीं
रेखा दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बिल्कुल मिस नहीं करतीं। दिन में वो लगभग 10-12 गिलास पानी पीती हैं, जिससे उनकी स्किन का ग्लो बरकरार रहता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी ये फायदेमंद हो सकता है।
जिम नहीं, घर पर ही करती हैं ये वर्कआउट
रेखा की गजब फिटनेस के पीछे उनकी रेगुलर वर्कआउट करने की आदत भी जिम्मेदार है। वो डेली योग और प्राणायाम करती हैं। साथ ही पसीने के जरिए टॉक्सिन्स को बॉडी से बाहर निकालने के लिए वो कार्डियो और डांसिंग करना भी पसंद करती हैं। इन्हीं एक्टिविटीज का कॉम्बिनेशन उनकी स्किन को ग्लोइंग और उन्हें फिट रखने का काम करता है।
मेंटल हेल्थ को नहीं करतीं नजरअंदाज
रेखा सिर्फ फिजिकल ही नहीं, बल्कि अपनी मेंटल हेल्थ का भी पूरा ध्यान रखती हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वो मेडिटेशन (ध्यान) किए बिना नहीं रह सकतीं। रोजाना प्राणायाम, योग और मेडिटेशन के कॉम्बिनेशन से उनकी मेंटल हेल्थ अच्छी रहती है। साथ ही वो पर्याप्त नींद लेने पर भी जोर देती हैं। रोजाना सेम टाइम पर सोना और उसी टाइम पर उठना उनके रूटीन का हिस्सा है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.