India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज को लेकर दर्शकों में जबर्दस्त क्रेज है।, अब तक 50 हजार से अधिक टिकट बिक चुके हैं। भारतीय टीम को अक्टूबर 2026 में न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है।
2019 के बाद पहली बार हो रहा ऐसा
न्यूजीलैंड क्रिकेट की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ”इस सीरीज के आम जनता के लिए टिकटों की बिक्री सोमवार को शुरू हो गई। और कई मैचों के सभी टिकट बिकने की पूरी संभावना है, जिसमें क्राइस्टचर्च में खेले जाने वाला दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी शामिल है, जिसके 75 प्रतिशत टिकट बिक चुके हैं।” इसमें आगे कहा गया है, ”ईडन पार्क में टिकटों की अत्यधिक मांग के कारण स्टेडियम की छठी पंक्ति की सीटों को 2019 में भारत के न्यूजीलैंड दौरे के बाद पहली बार खोलना पड़ रहा है। भारत के खिलाफ 30 अक्टूबर को होने वाले चौथे टी20 मैच के लिए यह सीटें दर्शकों के लिए उपलब्ध रहेंगी।”
टेस्ट सीरीज नवंबर में होगी शुरू होगी
न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) के मार्केटिंग प्रमुख टिम एलिस ने कहा कि भारतीय दौरे के लिए दर्शकों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। एलिस ने कहा, ”कई वर्षों बाद पहली बार ईडन पार्क के शीर्ष तल को खोलना वास्तव में रोमांचक है। इससे इस दौरे को लेकर उत्साह का पता चलता है।” भारत ए की टीम 24 अक्टूबर से क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीन मैच की चार दिवसीय सीरीज खेलेगी। यह सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की दो टेस्ट मैच की तैयारियों का हिस्सा होगी। दो टेस्ट मैच की सीरीज 19 से 23 नवंबर तक वेलिंगटन में खेले जाने वाले मुकाबले से शुरू होगी। इसके बाद दूसरा टेस्ट 27 नवंबर से एक दिसंबर तक क्राइस्टचर्च में होगा।
पिछली टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप हुआ
चार दिवसीय मुकाबलों की घोषणा न्यूजीलैंड क्रिकेट के लाल गेंद के घरेलू टूर्नामेंट प्लंकेट शील्ड के कार्यक्रम के तहत की गई। एनजेडसी ने इस महीने की शुरुआत में अपनी वेबसाइट पर कहा, ”लाल गेंद के घरेलू सत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर का रोमांच भी शामिल होगा जिसमें न्यूजीलैंड ए 24 अक्टूबर से क्राइस्टचर्च में भारत ए के खिलाफ चार दिवसीय तीन मैच खेलेगा।” भारत फिलहाल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है जबकि न्यूजीलैंड तीसरे स्थान पर है। न्यूजीलैंड ने 2024-25 में भारत के पिछले टेस्ट दौरे पर क्लीन स्वीप करते हुए 3-0 से सीरीज अपने नाम की थी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.