इन दिनों टीवी एक्ट्रेस नीति टेलर रियलिटी शो द अलायंस (The Alliance) में नजर आ रही हैं। शो में रहते हुए वह लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। लेकिन हाल ही में नीति ने इस शो में अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिसने उनके फैंस को हैरान कर दिया है। नीति ने बताया कि कैसे उनके एक एक्स-बॉयफ्रेंड ने उन पर काफी जुल्म ढाए थे, उनके साथ मारपीट की थी और उन्हें जलाने की कोशिश भी की थी।
सनकी था नीति का एक्स-बॉयफ्रेंड
द अलायंस में अपने बीते दिनों को याद करते हुए नीति टेलर ने बताया कि उनका वह बॉयफ्रेंड बहुत ही हिंसक और सनकी स्वभाव का था। नीति ने दर्दनाक वाकये को साझा करते हुए कहा, “एक बार मेरे एक्स-बॉयफ्रेंड ने मुझे सिगरेट से जला दिया था। वह बेहद गुस्से वाला इंसान था। एक रात उसका जन्मदिन था और उसी रात उसने अपना आपा खो दिया। बात इतनी बढ़ गई कि उसने मुझे एक जोरदार थप्पड़ मार दिया। बस उसी पल मैंने तय कर लिया और उसे अलविदा कहकर वहां से हमेशा के लिए निकल गई।”
इसे भी पढ़ें: Kriti Sanon के Breakup की खबरों पर लगा ब्रेक, Kabir Bahia संग Dinner Date पर दिखीं एक्ट्रेस
नासमझी पर क्या बोलीं नीति?
नीति ने आगे बताया कि उस समय उनकी उम्र बहुत कम थी और वह इतनी समझदार नहीं थीं कि सामने वाले के बर्ताव को सही से समझ पाएं। उन्होंने कहा, “जब आप उम्र में छोटे और नासमझ होते हैं, तो लोगों के असली चरित्र और उनके बर्ताव की पहचान नहीं कर पाते। वह सच में एक सनकी इंसान था, लेकिन जब पानी सिर से ऊपर चला गया और सारी हदें पार हो गईं, तो मैंने उससे रिश्ता तोड़ लिया और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।”
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.