हाल ही में एक पॉडकास्ट में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने 15 वर्षीय युवा सनसनी को सबसे अलग बताया है। क्या कुछ कहा है पूरा पढ़िए।
आरसीबी के कप्तान ने की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ
वैभव सूर्यवंशी किस तरह की प्रतिभा हैं इसके बारे में हाल ही में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने भी एक साक्षात्कार में बात की है। उन्होंने एक पॉडकास्ट में बताया है कि वैभव सूर्यवंशी दूसरे क्रिकेटरों से बहुत ज्यादा अलग हैं। वे अपवाद हैं। जिस तरह से उन्होंने आईपीएल सीजन में बॉलर्स को डोमिनेट किया है और इस छोटी से उम्र में यह काम किया है वह अद्भुत है। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ में इतना तक कहा कि उसके जैसी बैटिंग ना तो मैं कर पाऊंगा और ना ही कोई और भी कर पाता। वह जिस तरह से बड़े से बड़े गेंदबाज को डोमिनेट करता है वह बिल्कुल अलग है।
रजत पाटीदार ने स्पोर्ट्स लॉन्च्ड नामक यूट्यूब चैनल में दिए एक पॉडकास्ट में कहा “वैभव सूर्यवंशी बहुत ज्यादा एक्सेप्शनल (अपवाद, सबसे अलग) है। उसके जैसी बैटिंग ना तो मैं कर पाता और ना ही कोई और। जिस तरह से हर एक बॉलर को उसने डोमिनेट किया है। चाहे वह कितना भी बड़ा बॉलर हो मैंने कई बार देखा है कि बॉलर्स क्लूलेस नजर आए हैं। बॉलर्स को हमेशा लगा है कि यार क्या डालें इसके सामने। जिस तरह से उसने इस उम्र में गेंदबाजों को डोमिनेट किया है वह बिल्कुल अलग है। अपवाद है।” जब रजत पाटीदार से पूछा गया कि क्या वैभव सूर्यवंशी के लिए टीम मीटिंग में कोई प्लानिंग होती थी तब पाटीदार ने कहा “अरे बिल्कुल होती थी और मुझे लगता है कि हर टीम के ड्रेसिंग रूम में रणनीति बनाते समय वैभव सूर्यवंशी के बारे में बात होती थी या होती रही होगी, जब आरआर के साथ मैच होता रहा होगा।”
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.