निसान ने बीते महीने यानी जुलाई, 2026 में हुई मॉडल-वाइज बिक्री का डेटा रिलीज कर दिया है। बीते महीने नई निसान टेक्टॉन (Nissan Tekton) कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली मॉडल बन गई।
3% बढ़ गई मैग्नाइट की बिक्री
बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर निसान मैग्नाइट रही। मैग्नाइट ने इस दौरान 3 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 1,462 यूनिट कार की बिक्री की। वहीं, तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में निसान ग्रेवाइट रही। नए मॉडल के तौर पर शामिल हुई निसान ग्रेवाइट ने इस दौरान कुल 1,386 यूनिट कार की बिक्री की। दूसरी ओर निसान एक्स-ट्रेल की जुलाई 2026 में एक भी यूनिट नहीं बिकी। कुल मिलाकर कंपनी ने जुलाई, 2026 में 218 पर्सेंट की भारी सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 4,518 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है।
कुछ ऐसी है डिजाइन
निसान ने भारतीय मार्केट में अपनी नई मिड-साइज एसयूवी निसान टेक्टॉन को पेश किया है। कार के एक्सटीरियर में सी-शेप्ड एलईडी डीआरएल, सिग्नेचर एलईडी हेडलैम्प्स, रूफ रेल्स और 18-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो इसे काफी मस्कुलर लुक देते हैं। केबिन में 10.1-इंच का एचडी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो एंड एप्पल कारप्ले, 10.25-इंच डिजिटल कॉकपिट, इलेक्ट्रिक पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और 48-कलर मूड लाइटिंग जैसे हाई-टेक फीचर्स मिलते हैं।
कुछ ऐसा है पावरट्रेन
निसान टेक्टॉन में दो टर्बो-पेट्रोल इंजन के ऑप्शन मिलते हैं। पहला 1.0-लीटर T160 टर्बो-पेट्रोल इंजन है जो 100bhp की पावर और 166Nm टॉर्क देता है। जबकि दूसरा पावरफुल 1.3-लीटर T280 GDi टर्बो-पेट्रोल इंजन 163bhp की पावर और 280Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड DCT ट्रांसमिशन का ऑप्शन उपलब्ध है। कंपनी के अनुसार, इसका माइलेज 17.8 किमी/लीटर से 19.4 किमी/लीटर तक है।
सेफ्टी में है 5-स्टार
सेफ्टी के लिए इसमें पूरी रेंज में 6-एयरबैग्स स्टैंडर्ड, 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS दिया गया है। जबकि इसे भारत NCAP क्रैश टेस्ट में पूरे 5-स्टार रेटिंग मिली है। भारत में निसान टेक्टॉन की एक्स-शोरूम कीमत 10.49 लाख से शुरू होकर 18.59 लाख रुपये तक जाती है। यह कुल 12 वैरिएंट्स में उपलब्ध है। मार्केट में इस एसयूवी का मुकाबला हुंडई क्रेटा, मारुति ग्रैंड विटारा और रेनॉल्ट डस्टर जैसी गाड़ियों से होता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.