22 सितंबर को भारत और जापान के बीच होने वाले टी-20 मैच से पहले दो बिहारी क्रिकेटरों की काफी चर्चा हो रही है। एक तो मशहूर युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी हैं और दूसरे हैं अभिषेक आनंद, जो बिहार के रोहतास जिले के रहने वाले हैं और जापान की क्रिकेट टीम के लिए खेलते हैं। हालांकि अभिषेक को भारत के खिलाफ होने वाले इस मैच के लिए जापानी टीम में शामिल नहीं किया गया है, फिर भी उनके इस अनोखे क्रिकेट सफर को लेकर लोग काफी बात कर रहे हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
नौकरी करने के लिए टोक्यो गए अभिषेक आनंद
अभिषेक आनंद का क्रिकेट का प्यार जापान जाने के बाद शुरू नहीं हुआ था। IIT कानपुर से पढ़ाई करने के दौरान भी वे लगातार क्रिकेट खेलते थे और वहां की कॉलेज टीम के कप्तान भी रहे। पढ़ाई पूरी करने के बाद जब वे नौकरी करने टोक्यो गए, तब भी उन्होंने क्रिकेट खेलना जारी रखा। नौकरी के साथ-साथ वे वहां लोकल क्लबों के लिए खेलते रहे और अपने शानदार खेल के दम पर जापान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में जगह बना ली। हाल ही में जब एक वीडियो में उनसे बिहारी होने और जापान के लिए खेलने पर सवाल पूछा गया, तो उनका यह मजाकिया जवाब खूब चर्चा में आ गया कि बिहारी कहां नहीं हैं भाई!
इंटरनेशनल क्रिकेट में कैसा है अभिषेक आनंद का रिकॉर्ड?
28 साल के अभिषेक आनंद ने 9 मई 2025 को कुक आइलैंड्स के खिलाफ खेलते हुए जापान की तरफ से अपने इंटरनेशनल टी20 करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वे लगातार जापानी टीम का हिस्सा बने रहे। उन्होंने अब तक कुल 18 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिनमें उनके नाम 275 रन दर्ज हैं। इस दौरान उनका सबसे बेहतरीन स्कोर 55 रन रहा है, जबकि गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 1 विकेट भी लिया है।
जापान की 15 सदस्यीय टीम भारत के खिलाफ मैच के लिए
केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग (कप्तान) चार्ली हारा-हिंज, बेंजामिन इतो-डेविस, एलेस्टर काडोवाकी-फ्लेमिंग, कोहेई कुबोटा, जेक कुसुदा-नायरन, वतरू मियाउची, रेओ सकुरानो-थॉमस, एलेक्स शिराई-पटमोर, शोमा सुगया-स्लेटर, डेक्लान सुजुकी, त्सुयोशी तकादा, इब्राहिम ताकाहाशी, मकोतो तानियामा और लाचलान यामामोटो-लेट
यह भी पढ़ें
39 साल के कप्तान ने पहली बार बनाया टीम को CPL चैंपियन, फाइनल मैच में पाक गेंदबाज ने झटके 4 विकेट
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.