स्मार्टफोन के बाद अब स्मार्ट टीवी की कीमत में भी भारी इजाफा हो सकता है। इंडस्ट्री के सूत्रों की मानें तो मेमोरी कंपोनेंट्स की लगातार बढ़ रही कीमत की वजह से टीवी निर्माता कंपनियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल है। कंपनियां टीवी की कीमत बढ़ाने के लिए मजबूर हैं। फेस्टिव सीजन शुरू होने से पहले ही महंगाई अपने चरम पर पहुंच गई है, जिसका खामियाजा पूरी इंडस्ट्री को भुगतना पड़ सकता है।
डिस्प्ले की कीमत में इजाफा
सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, BOE, TCL, CSOT, HKC जैसे ब्रांड्स ने Samsung, LG, Sony जैसी दिग्गज कंपनियों को प्राइस हाइक की सूचना दे दी है। हालांकि, कई रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि कंपनियां चिपसेट या मेमोरी कंपोनेंट्स की शॉर्टेज की वजह से दाम नहीं बढ़ा रही हैं, बल्कि प्रोडक्शन कम करके कीमत में इजाफा किया जा रहा है।
डिस्प्ले बनाने वाली चीनी कंपनियां जैसे कि BOE, TCL, CSOT और HKC ने सितंबर में ही कीमत में इजाफा कर दिया है। हालांकि, इसका असर बाजार पर अगले तिमाही में पड़ने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक, LED/LCD पैनल बनाने वाली ज्यादातर चीनी कंपनियां अपनी कैपेसिटी का 70% की प्रोडक्शन कर रही है, जिसकी वजह से डिमांड बढ़ रही है और सप्लाई में कमी हो रही है। यह कीमत में इजाफा करने की मुख्य वजह है।
कंपनियों का तर्क है कि प्रोडक्शन जानबूझकर सीमित किया जा रहा है, ताकि ओवरसप्लाई पर रोक लगाई जा सके। इसकी वजह से मुनाफा सुरक्षित किया जा सकेगा। स्मार्ट टीवी बनाने वाली बड़ी कंपनियां इन चीनी सप्लायर पर निर्भर हैं। खास तौर पर 65 इंच, 75 इंच, 85 इंच वाले टीवी पैनल के 70 से 80 प्रतिशत मार्केट पर चीनी कंपनियों का कब्जा है।
इन दो वजहों से बढ़ेगी कीमत
कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि स्मार्टफोन की तरह ही स्मार्ट टीवी में इस्तेमाल होने वाले मेमोरी कंपोनेंट्स की सप्लाई की कमी है। ऐसे में कंपनियों को मेमोरी कंपोनेंट्स के लिए पहले के मुकाबले ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है। दूसरी तरफ चीनी कंपनियों ने डिस्प्ले के प्रोडक्शन को भी सीमित कर दिया है, जिसकी वजह से यहां भी सप्लाई में कमी आ गई है। यह डिमांड को बढ़ा रही है और कीमत में इजाफा कर रही है।
यह भी पढ़ें – चीनी कंपनी ने लॉन्च किया 8100mAh बैटरी वाला वाटरप्रूफ फोन, मिलेगा 108MP कैमरा
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.