भारत में आने वाले दिनों में कई नई मॉडल्स और कारों के फेसलिफ्ट आने वाले हैं। इनमें स्कोडा, मारुति सुजुकी, टाटा और किआ की भी गाड़ियां शामिल हैं। आइए जानते हैं इन कारों में कंपनियां क्या कुछ ऑफर करने वाली हैं।
Skoda Slavia Facelift
स्कोडा अपनी पॉप्युलर मिड-साइज सेडान स्लाविया को लंबे समय बाद बड़ा अपडेट देने जा रही है। स्लाविया फेसलिफ्ट को 18 अगस्त को भारत में लॉन्च किया जाएगा। नए मॉडल में एक्सटीरियर के साथ-साथ केबिन में भी कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। फेसलिफ्टेड स्लाविया में नई ग्रिल, पहले से ज्यादा स्लीक LED हेडलैंप, नए डिजाइन के अलॉय व्हील और कनेक्टेड LED टेललैंप मिल सकते हैं। केबिन में नया थीम और बड़ा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलने की उम्मीद है। पावरट्रेन में मौजूदा 1.0-लीटर और 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन कंटिन्यू रहेंगे। हालांकि, 1.0-लीटर इंजन के साथ नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलने की उम्मीद है।
MG Hector Hawk EV
JSW MG Motor India का अगला बड़ा लॉन्च 26 अगस्त को है। इस दिन कंपनी अपनी नई 7-सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करेगी। इसका नाम Hector Hawk EV हो सकता है। यह एमजी के नए ADAPT प्लेटफॉर्म पर बेस्ड पहला प्रोडक्शन मॉडल हो सकता है। एसयूवी में करीब 69.2 kWh का बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है, जबकि इसकी क्लेम्ड रेंज करीब 530 किलोमीटर हो सकती है। इसके प्रीमियम केबिन में बड़ा टचस्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, Level 2 ADAS और 7-सीटर लेआउट जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
Kia Sorento Hybrid
किआ भी प्रीमियम 3-रो एसयूवी सेगमेंट में अपनी नई Sorento के साथ एंट्री करने जा रही है। सोरेन्टो को 4 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा और यह भारत में कंपनी की पहली स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड कार होगी। एसयूवी में 1.6-लीटर टर्बो-पेट्रोल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन मिलने की उम्मीद है, जो करीब 238 PS की कंबाइन्ड पावर जनरेट कर सकता है। इसके अलावा 2.2-लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन भी मिलने की संभावना है। फीचर्स की बात करें, तो सोरेन्टो में ट्विन 12.3-इंच डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, Level 2 ADAS और 6-सीटर व 7-सीटर कॉन्फिगरेशन जैसे ऑप्शन मिल सकते हैं। कंपनी ने यह भी कन्फर्म किया है कि भारत में सोरेन्टो हाइब्रिड को AWD सिस्टम के साथ लॉन्च किया जाएगा।
Maruti Suzuki Baleno Facelift
मारुति सुजुकी अपडेटेड बलेनो को 5 सितंबर को लॉन्च करने वाली है। मौजूदा मॉडल को 2022 के बाद अब बड़ा अपडेट मिलने जा रहा है। नई बलेनो के फ्रंट में नई ग्रिल, अपडेटेड बंपर और नए डिजाइन के अलॉय व्हील मिलने की उम्मीद है। पीछे की तरफ LED टेललैंप में भी बदलाव किए जा सकते हैं। केबिन में नई अपहोल्स्ट्री और बेहतर फिनिश के साथ बड़ा 10.1-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलने की संभावना है। यह मौजूदा पेट्रोल और CNG पावरट्रेन के साथ ही आएगी। हालांकि, मारुति अपनी नई किफायती हाइब्रिड टेक्नोलॉजी को बलेनो में शामिल करती है या नहीं, यह लॉन्च के समय पता चलेगा।
Tata Tigor Facelift
टाटा मोटर्स भी फेस्टिव सीजन से पहले टिगोर फेसलिफ्ट को बाजार में ला सकती है। अपडेटेड मॉडल को हाल ही में लॉन्च हुए टियागो फेसलिफ्ट से कई डिजाइन और फीचर्स मिलने की उम्मीद है। नई टिगोर में रीडिजाइन्ड फ्रंट फेसिया, स्लीक LED लाइटिंग, नए अलॉय व्हील और अपडेटेड रियर डिजाइन देखने को मिल सकता है। केबिन में बड़ा टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जिंग और 6 एयरबैग जैसे फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं। इसके पेट्रोल और CNG इंजन विकल्पों में बड़े मेकैनिकल बदलाव की उम्मीद नहीं है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.