Friday OTT Release: शुक्रवार को नेटफ्लिक्स पर 5 फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। इन फिल्मों और सीरीज के नाम हम आपको बता रहे हैं। इस लिस्ट को आप अपने वीकेंड कैलेंडर में शामिल कर सकते हैं।
1.कॉकटेल 2
फिल्म/सीरीज के बारे में: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म कॉकटेल 2 है। फिल्म को होमी अदजानिया ने डायरेक्ट किया है। कॉकटेल 2 इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। फिल्म सेमी हिट थी। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो भारत में फिल्म ने 95.44 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, दुनियाभर में फिल्म 147.67 करोड़ की कमाई की थी।
कॉकटेल 2 एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। दिया (रश्मिका मंदाना) और कुणाल (शाहिद कपूर) की रिलेशनशिप में उस वक्त तूफान आता है जब एक पुरानी दोस्त एली (कृति सेनन) की एंट्री इन दोनों की लाइफ में होती है। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.6 है।
2. डोन्ट से गुडलक
फिल्म/सीरीज के बारे में: डोन्ट से गुडलुक एक अमेरिकी म्यूजिकल इमोशनल ड्रामा फिल्म है। सोफी बिरेनबाम अपने हाई स्कूल म्यूजिकल में लीड रोल निभाने के लिए तैयार है, लेकिन स्टेज से भी ज्यादा ड्रामा उसके घर पर चल रहा है।
3. माय बेस्टफ्रेंड, हिज गर्लफ्रेंड एंड मी
फिल्म/सीरीज के बारे में: माय बेस्टफ्रेंड, हिज गर्लफ्रेंड एंड मी एक जर्मन कॉमेडी फिल्म है। ओली और मैट्जे, दो बेस्टफ्रेंड एक साथ रहते हैं, काम करते हैं और पूरी दुनिया साथ घूमने का प्लान करते हैं, लेकिन उनके प्लान पर पानी तब फिर जाता है जब मैट्जे के जीवन में रोमांस आ जाता है। ये फिल्म एक दोस्त कॉमेडी वाली फिल्म है।
4. उमतेहतोह
फिल्म/सीरीज के बारे में: उमतेहतोह एक अफ्रीकी क्राइम ड्रामा सीरीज है। इस शब्द का अर्थ होता है कानून। अपने सबसे छोटे भाई को बचाने के लिए एक सरकारी वकील को जेल में बंद अपने भाई की गैंग में डबल एजेंट बनने पर मजबूर होना पड़ता है।
5. टू द मैक्स
फिल्म/सीरीज के बारे में: टू द मैक्स एक स्पैनिश ड्रामा स्पोर्ट्स फिल्म है। ये फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म है। फिल्म दोस्तों के एक समूह की कहानी है जो खतरनाक खेल खेलना पसंद करते हैं। दोस्तों का ये समूह विंगसूट में बेस जंपिंग की खोज करता है, लेकिन उड़ने की चाह सबसे ज्यादा रिस्की है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.