मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव इन दिनों रियलिटी शो ‘प्लेग्राउंड सीजन 5’ में मेंटर के रूप में नजर आ रहे हैं। इस शो में उनके साथ एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश और आरुष भोला भी मेंटर हैं। शो के दौरान तीनों मेंटर्स के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। हाल ही में एक इंटरव्यू में एल्विश यादव ने तेजस्वी प्रकाश के साथ अपने रिश्ते और शो की प्रतियोगिता पर खुलकर बात की।
एल्विश ने कहा, तेजस्वी भाभी हैं मेरी
एल्विश यादव ने बताया कि वह तेजस्वी प्रकाश को अपनी ‘भाभी’ मानते हैं, क्योंकि तेजस्वी के पार्टनर करण कुंद्रा के साथ उनकी काफी अच्छी दोस्ती है। एल्विश और करण ने एक साथ ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ में काम किया था और वह शो भी जीता था। एल्विश ने मजाकिया अंदाज में बताया कि तेजस्वी उनके फैंस यानी एल्विश आर्मी से थोड़ा डरती हैं। तेजस्वी को लगता है कि अगर वह शो में एल्विश के खिलाफ जाएंगी, तो फैंस उनसे नाराज हो जाएंगे। इस पर एल्विश ने कहा कि तेजस्वी उनकी भाभी हैं, इसलिए उनके फैंस तेजस्वी को कुछ नहीं कहेंगे और वह मजाक में उन्हें थप्पड़ भी मार सकती हैं। इसे भी पढ़ें: फिल्मों के लिए शादी कुर्बान… जब Trisha Krishnan ने सगाई तोड़कर चुना था अपना करियर
जब तेजस्वी ने करण से की एल्विश की शिकायत
शो में तेजस्वी ने एल्विश को लेकर करण कुंद्रा से शिकायत भी की थी, जिस पर एल्विश ने हंसते हुए कहा कि उन्हें समझ नहीं आया कि तेजस्वी ने ऐसा क्यों किया। उन्होंने मजाक में यह भी कहा कि वह तेजस्वी की आवाज चुराकर म्यूजियम में रखना चाहते हैं। एल्विश ने साफ किया कि वह हमेशा सही और स्वस्थ मुकाबला करना पसंद करते हैं और उन्हें किसी का डर नहीं है। इसे भी पढ़ें: झूला झूलीं और हाथों में लगवाई मेहंदी… कुछ इस तरह Kangana Ranaut ने Rekha Gupta के घर मनाई पहली तीज
आरुष भोला पर बोले एल्विश
शो के तीसरे मेंटर आरुष भोला के बारे में बात करते हुए एल्विश ने कहा कि आरुष की सबसे बड़ी ताकत उनकी मेंटरशिप है। हालांकि, उनकी कमजोरी यह है कि वह कभी-कभी बिना सोचे-समझे कदम उठा लेते हैं। इसके बावजूद एल्विश तेजस्वी और आरुष दोनों के साथ शो में मुकाबला करने का पूरा लुत्फ उठा रहे हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.