एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस के सभी पायलटों का अब ड्रग टेस्ट होगा। दोनों एयरलाइंस ने पायलटों के साइकोएक्टिव सब्सटेंस टेस्ट की प्रक्रिया आज से शुरू करने का फैसला किया है। न्यूज एजेंसी PTI के सूत्रों के मुताबिक, इस टेस्ट में यह भी जांच होगी कि किसी पायलट ने प्रतिबंधित दवाओं या नशीले पदार्थों का इस्तेमाल तो नहीं किया है। दोनों एयरलाइंस में 5 हजार से ज्यादा पायलट हैं। पिछले हफ्ते फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद यह फैसला लिया गया। दरअसल, भुवनेश्वर से गुजरते समय प्लेन में अचानक टर्बुलेंस जैसे हालात बने और यह करीब 300 फीट नीचे आ गई थी। जिससे यात्रियों और क्रू सदस्यों को चोटें आई थीं। प्लेन में 137 पैसेंजर और 8 क्रू मेंबर सवार थे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.