Maggi Size: हम सबकी फेवरेट मैगी जो कम दाम में ही पेट भर दिया करती थी, अब इस पर भी महंगाई की मार पड़ गई है. 2 मिनट नूडल्स पर महंगाई की मार थोड़ा अलग तरह से पड़ी है. इसके दाम जस के तस हैं लेकिन कंपनी ने इसके साइज में कटौती कर दी है. जिसकी वजह से अब 12 रुपये की मैगी जिससे पेट भर जाया करता था, अब पेट नहीं भर पाएगी.
मैगी में कटौती
दरअसल एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी मैगी के 7, 12, 15, 30, 60, 90 और 120 रुपये के पैकेट के वजन घटा दिए हैं. 7 रुपये वाले पैकेट में पहले जहां 35 ग्राम नूडल्स मिला करते थे, उसे अब घटाकर 32 ग्राम कर दिया गया है. तो वहीं 12 रुपये वाले पैकेट का वजन 52 ग्राम से घटाकर 48 ग्राम कर दिया गया है. इसके अलावा भी सभी पैकेट का वजन घटाकर पहले के मुकाबले करीब 7% कम कर दिया गया है.
ये भी पढ़ें: E20 Policy: इथेनॉल आवंटन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, BPCL को मिली राहत, केंद्र समेत 24 पक्षों को भेजा नोटिस
पेट नहीं भरेगी मैगी
कंपनी ने मैगी के दाम वही रखे हैं, दामों में कोई बढ़ोतरी या घटत नहीं हुई है, लेकिन इसके वजन में काफी कमी कर दी गई है. जिसका साफ मतलब है कि इन पैक्स में अब पहले की तुलना में कम मात्रा में नूडल्स मिलेंगे, जबकि कीमत वही रहेगी. अब ऐसे में कम दाम में जो पेटभर मैगी खाते थे अब वो नहीं हो पाएगा.
क्या कहना है कंपनी का?
वहीं इस कटौती के बाद कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि, ‘बढ़ती लागत से निपटने के लिए वो पहले उत्पादन में बचत, बेहतर खरीद, क्षमता बढ़ाने और अन्य उपाय अपनाती है. कीमत बढ़ाना उसका लास्ट ऑप्शन होता है, इसलिए इस बार कीमत बढ़ाने की बजाय पैक का वजन कम किया गया है. इस खबर के बाद शेयर बाजार में नेस्ले इंडिया के शेयर में करीब 1.3% की बढ़त दर्ज की गई और कारोबार के अंत में इसका शेयर 1,405.20 रुपये पर बंद हुआ.
ये भी पढ़ें: Salary Claim: ‘2.5 लाख है अब 1 लाख के बराबर’, सोशल मीडिया पर इस आंत्रप्रिन्योर की सैलरी पर पोस्ट ने छेड़ी बहस
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.