- Hindi News
- National
- Earthquake Hits Indonesia Myanmar | Tremors Felt In Tripura Madhya Pradesh
- कॉपी लिंक
इंडोनेशिया और म्यांमार में शनिवार देर रात से रविवार सुबह तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, इंडोनेशिया में रविवार सुबह 5:07 बजे 5.2 तीव्रता का भूकंप आया। इसकी गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे थी। इससे पहले 3 अक्टूबर की रात 11:42 बजे म्यांमार में 4.6 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था।
वहीं भारत में त्रिपुरा और मध्य प्रदेश में भी भूकंप के झटके आए। त्रिपुरा के धलाई में 4 अक्टूबर को रात 12:57 बजे 3.8 तीव्रता का भूकंप आया, जिसकी गहराई 30 किलोमीटर थी। वहीं, मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में रात 1:16 बजे 2.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इसकी गहराई जमीन से 6 किलोमीटर नीचे थी।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में मवेशी चोरी के शक में भीड़ का हमला, 2 की मौत; 3 घायल

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में बागडोगरा के पास मवेशी चोरी के शक में भीड़ के हमले में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य घायल हुए हैं। मृतकों की पहचान मोहम्मद शाहिद अख्तर और शाह मोहम्मद के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, हमले में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायलों का इलाज चल रहा है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
