मैच से पहले वैभव की धुआंधार नेट प्रैक्टिस
आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया वापसी के लिए बेताब है। हालांकि, इस बार मुकाबला इंग्लैंड से है, लेकिन टीम इंडिया वापसी करना जानती है। मैच से एक दिन पहले भारतीय खिलाड़ियों ने नेट्स पर जमकर पैसने बहाए।
15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने भी धुआंधार नेट प्रैक्टिस की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि नेट प्रैक्टिस में हर्षित राणा से लेकर अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा तक वैभव को गेंदबाजी कर रहे हैं और वैभव दनादन शॉर्ट लगा रहे हैं। इस बीच वैभव की शानदार बैटिंग देखकर हर्षित राणा ताली भी बजाते नजर आ रहे हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ वैभव का डेब्यू तय?
आयरलैंड के खिलाफ टीम में जगह नहीं मिलने पर और टीम इंडिया की करारी हार के बाद टीम मैनेजमेंट को जमकर आलोचना झेलना पड़ा, लेकिन अब उम्मीद लगाया जा रहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ संजु सैनमसन, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ियों की जगह वैभव को जगह मिल सकती हैं। वहीं, वैभव को डेब्यू को लेकर सुनील गावस्कर ने कुछ दिन पहले कहा था कि इंग्लैंड के खिलाफ उन्हें मौका देना चाहिए।
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह।
पूरा शेड्यूल, वेन्यू और IST के अनुसार समय
1 जुलाई, पहला T20, रिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट रात 10:00 बजे
4 जुलाई, दूसरा T20, ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर शाम 07:00 बजे
7 जुलाई, तीसरा T20, ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम रात 10:00 बजे
9 जुलाई, चौथा T20, काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल रात 10:00 बजे
11 जुलाई, पांचवां T20, द रोज बाउल, साउथेम्प्टन शाम 07:00 बजे
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.