NEET UG 2026 rank list MBBS , BDS admission : मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 स्कोर के आधार पर जारी इस मेरिट लिस्ट में कुल 66,507 मेडिकल अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है। अब वे अभ्यर्थी मेडिकल काउंसलिंग 2026 में हिस्सा ले सकते हैं।
705 अंक पाने वाला छात्र बना टॉपर
नीट यूजी स्टेट मेरिट लिस्ट में 720 में से 705 अंक (99.99915 पर्सेंटाइल) पाने वाले वेंकटापति वेलायूथम वीए को रैंक 1 मिली है। इनकी ऑल इंडिया रैंक 12 है। 700 अंक पाने वाले श्रीनिका वी दूसरे स्थान पर हैं। लिस्ट में 680 या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले कुल 19 उम्मीदवार हैं। रैंक 1 से लेकर रैंक 19 तक के सभी उम्मीदवारों ने 680 या उससे अधिक अंक हासिल किए हैं। 650 या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले कुल 121 उम्मीदवार हैं।
MBBS, BDS दाखिले के लिए सरकारी स्कूल कोटा और मैनेजमेंट कोटा की मेरिट लिस्ट भी जारी
तमिलनाडु डीएमई ने राज्य कोटे की एमबीबीएस और बीडीएस सीटों पर दाखिले के लिए 7.5 फीसदी सरकारी स्कूल कोटा और मैनेजमेंट कोटा की भी स्टेट रैंक लिस्ट जारी की है। जिन अभ्यर्थियों ने फॉर्म में सरकारी स्कूल और मैनेजमेंट कोटा का जिक्र किया था, उनके नाम इन लिस्ट में जारी किए गए हैं।
सरकारी स्कल कोटा की स्टेट मेरिट लिस्ट में 599 अंक पाने वाला छात्र दिनेश एम रैंक 1 पर हैं। 600 या उससे ऊपर वाला एक भी नहीं है। सरकारी स्कूल कोटा 7.5% आरक्षण सूची में परीक्षा में 500 या 500 से ऊपर अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों की संख्या 183 है। मैनेजमेंट कोटा में 500 या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले कुल 2,514 उम्मीदवार हैं।
इस सूची में उच्चतम स्कोर 599 है, इसलिए शीर्ष 3 स्थान पाने वाले उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार हैं:
दिनेश एम – नीट अंक: 599 (रैंक 1), कम्युनिटी: SC
धरनिशन बीएस- नीट अंक: 595 (रैंक 2), कम्युनिटी: MBC&DNC
राजेश आर- नीट अंक: 595 (रैंक 3), कम्युनिटी: BC
तमिलनाडु NEET रैंक लिस्ट 2026 कैसे चेक करें
– ऑफिशियल पोर्टल tnmedicalselection.net पर जाएं।
– MBBS/ BDS कोर्स चुनें
– नई जारी रैंक लिस्ट लिंक पर क्लिक करें।
– एक PDF फाइल खुलेगी।
– अपने NEET रोल नंबर के लिए सर्च शॉर्टकट कीज का इस्तेमाल करें। PDF डाउनलोड करें।
MCC AIQ कोटा नीट यूजी काउंसलिंग में चॉइस फिलिंग शुरू
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने ऑल इंडिया कोटा (AIQ) सीटों के लिए NEET UG काउंसलिंग 2026 के राउंड 1 की चॉइस-फिलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 5 अगस्त को शुरू हुई थी, जबकि चॉइस फिलिंग 7 अगस्त को शुरू हुई। MCC ने राउंड 1 के लिए ‘रीसेट रजिस्ट्रेशन’ का विकल्प भी शुरू कर दिया है। MCC ने कहा है कि जिन उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन के दौरान गलती से गलत जानकारी भर दी है या गलत विकल्प चुन लिए हैं तो वे ‘अनलॉक/रीसेट रजिस्ट्रेशन’ विकल्प का इस्तेमाल करके अपनी रजिस्ट्रेशन डिटेल्स को ठीक कर सकते हैं। यह सुविधा 12 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
चॉइस फिलिंग की आखिरी तारीख: 13 अगस्त 2026
चॉइस लॉकिंग शुरू: 12 अगस्त 2026 सुबह 11:00 बजे
चॉइस लॉकिंग की आखिरी तारीख: 13 अगस्त 2026
राउंड 1 सीट अलॉटमेंट का नतीजा: 17 अगस्त 2026
अलॉट किए गए कॉलेज में रिपोर्ट करना: 18 अगस्त से 22 अगस्त 2026
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.