दिल्ली पुलिस के तीन कर्मियों ने दुग्गल कॉलोनी में एक घर में आग लगने के बाद निवासियों को बाहर निकालने और आग को फैलने से रोकने के लिए त्वरित कार्रवाई की। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना दक्षिण दिल्ली के नेब सराय थाना क्षेत्र में हुई।
उन्होंने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक निवासी से आग लगने की जानकारी मिलने के बाद हेड कांस्टेबल जितेंद्र और विष्णु घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने तुरंत घर में रहने वालों को बाहर निकाला। उन्होंने कहा कि पास में रहने वाले हेड कांस्टेबल विनोद को घटना की सूचना मिली तो वह भी अपने सहकर्मियों के साथ बचाव अभियान में शामिल हो गए।
पुलिस ने बताया कि तीनों कर्मियों ने घर में फंसे लोगों को बाहर निकालने के अभियान का समन्वय किया और दिल्ली अग्निशमन सेवा के पहुंचने से पहले आग को बढ़ने से रोकने के लिए विद्युत आपूर्ति बंद करने के लिए कदम उठाए।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.