चेहरे का कालापन दूर करने के लिए आप कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर चुकी हैं, तो अब चावल का मांड लगाकर देख लें। मांड में आपको बस एक चीज मिलाकर फेस पर लगानी है और आपको खुद फर्क दिखेगा।
चावल के मांड में क्या होता है
चावल के पानी में स्टार्च, मिनरल्स, अमीनो एसिड, एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो स्किन के लिए बेहतर माने जाते हैं। खासतौर पर स्टार्च से स्किन स्मूद और शाइन हो जाती है। कई लोग चावल का मांड सीधे भी अपने चेहरे पर लगाते हैं और कुछ लोग इसमें कई चीजों को मिलाकर फेस पैक तैयार करते हैं।
क्या मिलाकर लगाना है?
चावल के मांड में आपको बादाम का तेल मिलाकर लगाना होगा। इसमें स्टार्च और कुछ नेचुरल तत्व होते हैं, जिसमें बादाम का तेल मिलाने से फायदा मिलेगा। बादाम के तेल में मुख्य तौर से विटामिन ई और हेल्दी फैटी एसिड होते हैं, जो स्किन को डीप क्लीन करते हैं और नमी लाने में मदद करते हैं।
कैसे लगाना है ये पैक
2 से 3 चम्मच ठंडा किया हुआ चावल का मांड लेना है, उसमें 4 से 5 बूंद प्येार बादाम का तेल मिक्स करें। दोनों चीजों को अच्छे से मिलाकर टॉनिक सीरम जैसा तैयार कर लें और किसी शीश में स्टोर करें। चेहरे को फेसवॉश से साफ करें और फिर इस मिक्सचर को फेस-नेक पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। करीब 10 से 15 मिनट तक लगाकर रखें और फिर सादे पानी से साफ कर लें। इसके बाद अपना मॉइश्चराइजर लगा लें।
क्या मिलेंगे फायदे
चावल का मांड-बादाम तेल मिक्स करके लगाने से स्किन पर नमी बनी रहेगी। आपको ड्राई स्किन से छुटकारा मिलेगा और चेहरे पर निखार भी आएगा। चावल का मांड क्लीनिंग एजेंट भी माना जाता है, जिससे चेहरे की टैनिंग भी साफ होगी। इससे आपकी स्किन बैरियर को सपोर्ट मिलेगा और पोर्स खुले रहेंगे।
ज्यादा लगाने से बचें
इस पैक को आप हफ्ते में 2 बार लगा सकती हैं, ज्यादा लगाने से स्किन ऑयली हो सकती है। अगर आपकी स्किन ज्यादा ड्राई है और त्वचा चिटकती रहती है, तो ये आपके लिए परफेक्ट रहेगा। इसे लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें। अगर किसी भी तरह की खुजली, जलन हो तो फौरन पानी से साफ कर लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.