NEET UG Rank List : एपी नीट स्टेट रैंक लिस्ट में कुल 33,220 उम्मीदवारों के नाम हैं। यानी कुल 33,220 मेडिकल उम्मीदवार MBBS और BDS कोर्स में एडमिशन के लिए आंध्र प्रदेश स्टेट NEET काउंसलिंग 2026 में हिस्सा ले सकते हैं।
मेरिट लिस्ट में 33220 को जगह, 33220वीं स्टेट रैंक वाले के 177 अंक
स्टेट मेरिट लिस्ट में सबसे नीचे जो उम्मीदवार है उसके 177 अंक हैं। अंतिम उम्मीदवार ऑल इंडिया 1194908वीं रैंक वाला है। इच्छुक और योग्यता नियमों पर खरे उतरने वाले उम्मीदवारों को अब एमबीबीएस, बीडीएस में एडमिशन के लिए एपी काउंसलिंग में रजिस्टर करना होगा। नीट यूजी स्टेट रैंक लिस्ट 21 जून को हुए नीट यूजी एग्जाम के स्कोर के आधार पर तैयार की गई है।
NEET UG 2026 qualifying cut off marks : यूजी मेडिकल / डेंटल कोर्स, 2026-27 में एडमिशन को लेकर पात्रता के लिए कट ऑफ मार्क्स
कैटेगरी , कट ऑफ पर्सेंटाइल , कट ऑफ स्कोर
अनारक्षित और EWS – 50TH पर्सेंटाइल , 715-213
ओबीसी – 40TH पर्सेंटाइल, 212 – 177
एसटी 40TH पर्सेंटाइल , 212 – 177
एसटी 40TH पर्सेंटाइल, 212 – 177
650 से ऊपर मार्क्स वालों की भरमार
एपी नीटू यजी स्टेट मेरिट लिस्ट में 680 या उससे ऊपर अंक वाले कुल 13 उम्मीदवार हैं।
- 650 से 679 तक अंक वाले कुल 58 उम्मीदवार हैं।
- 631 से 650 तक अंक वाले कुल 80 उम्मीदवार आते हैं।
- 631 से 649 अंक तक वाले कुल 73 उम्मीदवार हैं।
- 600 से 630 तक अंक वाले कुल 180 उम्मीदवार हैं ।
देश में एमबीबीएस की कुल 136939 सीटें
इस वर्ष नीट यूजी परीक्षा करीब 11.21 लाख विद्यार्थियों ने पास की है। इनके लिए देश में एमबीबीएस की महज 136939 सीटें हैं। यानी एक सीट के करीब 8 दावेदार हैं।
नीट यूजी काउंसलिंग प्रक्रिया में हुए बदलाव
नीट यूजी काउंसलिंग 2026 प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए केंद्र सरकार ने इसमें कई बड़े सुधार किए हैं।
– सिर्फ एक बार फिजिकल रिपोर्टिंग – अब मेडिकल कॉलेज में बार-बार जाकर रिपोर्टिंग नहीं करनी होगी। सीट अपग्रेड के लिए कॉलेज जाने की जरूरत नहीं – अगर बेहतर सीट के लिए ‘फ्लोट’ विकल्प चुनते हैं, तो आगे की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।
– दस्तावेजों का ऑनलाइन वेरिफिकेशन – फ्लोट विकल्प चुनने वाले छात्र डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन ऑनलाइन करा सकेंगे। एक बार ही ओरिजिनल डॉक्यूमेंट जमा होंगे – बार-बार मूल दस्तावेज जमा करने की जरूरत खत्म।
– तीसरे राउंड तक सीट अपग्रेड का मौका – Round-3 तक बेहतर सीट मिलने पर अपग्रेड की सुविधा जारी रहेगी। राउंड 3 के बाद ही अंतिम फिजिकल रिपोर्टिंग – अंतिम आवंटित सीट मिलने के बाद ही कॉलेज जाकर सभी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।
– ऑनलाइन सीट छोड़ने (Resignation) की सुविधा – अब MCC पोर्टल के जरिए सीट ऑनलाइन छोड़ी जा सकेगी, कॉलेज जाने की जरूरत नहीं होगी।
– दिव्यांग (PwD) अभ्यर्थियों के लिए बड़ा बदलाव – मेडिकल बोर्ड के मूल्यांकन केंद्र 16 से बढ़ाकर 61 कर दिए गए हैं।
– ‘Disability Certificate’ की जगह ‘Eligibility Certificate’ – अब मेडिकल बोर्ड पात्रता (Eligibility) के आधार पर प्रमाण-पत्र जारी करेगा।
– NRI कोटा पूरी तरह ऑनलाइन – NRI अभ्यर्थियों का पंजीकरण और दस्तावेज जमा करने की प्रक्रिया अब पूरी तरह डिजिटल होगी। ईमेल की जगह पोर्टल पर दस्तावेज अपलोड करने होंगे। अब सभी जरूरी दस्तावेज सीधे MCC काउंसलिंग पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.