NEET UG Rank List: ACPUGMEC ने गुजरात नीट यूजी 2026 की मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट medadmgujarat.org पर जारी कर दी है। AIR 43 हासिल करने वाली हिया जैस्मिन वासवदा राज्य में टॉप पर रहीं हैं।
गुजरात के स्टार परफॉर्मर्स: हिया जैस्मिन वासवदा बनी स्टेट टॉपर
ACPUGMEC द्वारा जारी नीट यूजी रैंक लिस्ट के अनुसार, गुजरात के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। हिया जैस्मिन वासवदा ऑल इंडिया रैंक (AIR) 43 और 697 अंक हासिल कर गुजरात राज्य की लिस्ट में सबसे टॉप स्थान पर रहीं हैं। पटेल प्रेमल AIR 93 और 691 अंकों के साथ दूसरी रैंक वाले उम्मीदवार बने। ध्यान आनंद शुक्ल AIR 101 और 690 अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे।
श्रेणी-वार जारी की गई मेरिट लिस्ट
समिति ने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए अलग-अलग श्रेणियों में मेरिट लिस्ट जारी की है। इसमें जनरल (General), एससी (SC), एसटी (ST), एसईबीसी (SEBC – राज्य का ओबीसी वर्ग) और ईडब्ल्यूएस (EWS) श्रेणी की मुख्य मेरिट लिस्ट शामिल हैं। इसके अलावा एनआरआई (NRI), पीडब्ल्यूडी (PwD) और स्थानीय कोटे (NHL, SMC) के अभ्यर्थियों की लिस्ट और अयोग्य उम्मीदवारों की लिस्ट कारण सहित अपलोड की गई है।
दिव्यांग (PwD) और एनआरआई (NRI) कोटे के अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट के वेरिफिकेशन अभी जारी है, जिनकी फाइनल लिस्ट जल्द ही अलग से जारी की जाएगी।
गुजरात में MBBS की 7500 सीटें
नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) की आधिकारिक मंजूरी के बाद राज्य के प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में 300 एमबीबीएस (MBBS) सीटों का इजाफा किया गया है। इस नई बढ़ोतरी के साथ ही गुजरात के सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों को मिलाकर कुल एमबीबीएस सीटों की संख्या 7,200 से बढ़कर 7,500 हो गई है।
नीट काउंसलिंग के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट
काउंसलिंग और कॉलेज रिपोर्टिंग के समय अभ्यर्थियों के पास ये डॉक्यूमेंट होने आवश्यक हैं:
नीट यूजी 2026 का एडमिट कार्ड और स्कोरकार्ड।
कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट व पासिंग सर्टिफिकेट।
वैलिड पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट आदि)।
पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और श्रेणी/जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
काउंसलिंग और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू
एडमिशन कमेटी फॉर प्रोफेशनल अंडरग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशनल कोर्सेस (ACPUGMEC) ने बताया कि राज्य कोटे की एमबीबीएस (MBBS) और बीडीएस (BDS) सीटों पर ऑनलाइन एडमिशन और रजिस्ट्रेशन के लिए एक अलग से नोटिस जल्द ही जारी किया जाएगा।
विश्वविद्यालय ने सभी सफल अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे एडमिशन प्रक्रिया, ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तिथियों और आगे के अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट medadmgujarat.org को चेक करते रहें। जो छात्र मेडिकल में एडमिशन लेना चाहते हैं, उन्हें अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट अभी से तैयार रखने चाहिए।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.