- कॉपी लिंक
NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। बिहार में छात्रों का प्रदर्शन जारी है। पटना में छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बक्सर में छात्र पोस्टर-बैनर लेकर सड़कों पर उतरे हैं। राजस्थान के जयपुर में में वकील धरने पर बैठे हैं। राजस्थान यूनिवर्सिटी के छात्रों की भूख हड़ताल जारी है।
बिहार: पटना में पुलिस का फ्लैग मार्च, 200 जवान तैनात, बक्सर में सड़कों पर स्टूडेंट्स; गाड़ियों से झंडे हटाकर विधानसभा पहुंचे विधायक

पटना । NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर बिहार में शुक्रवार को भी छात्रों का प्रदर्शन जारी है। बक्सर में छात्र पोस्टर-बैनर लेकर सड़कों पर उतरे हैं। प्रदर्शन को देखते हुए विधायक गाड़ियों से झंडे उतारकर कार्यवाही में पहुंचे। विधानसभा, रेलवे स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। भागलपुर में पुलिस ड्रोन से निगरानी कर रही है।
पटना के जेपी गोलंबर पर वाटर कैनन के साथ 200 जवानों की तैनाती की गई है। पटना पुलिस की ओर से रैपिड एक्शन शुरू किया गया है। पटना डीएम, एसएसपी समेत सभी थाने के थानेदार इसमें मौजूद हैं। सड़क पर दिख रहे छात्रों को रोक कर पूछताछ हो रही है। शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया है। पढ़ें पूरी खबर…
राजस्थान:जयपुर में वकीलों का धरना, बोले-भविष्य को पीटा जा रहा,राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों की भूख हड़ताल

जयपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स पर हुई पुलिस की कार्रवाई का विरोध जयपुर में भी हो रहा है। राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर बेंच में वकील केंद्र सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे हैं।
छात्रों के समर्थन में विधि विभाग कांग्रेस, राजस्थान हाईकोर्ट (जयपुर) से जुड़े वकीलों ने पैदल मार्च निकाला। पैदल मार्च हाईकोर्ट के गेट नंबर-3 से अंबेडकर सर्किल तक रहा।
वहीं, जयपुर में राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्र नेता शुभम रेवाड़ के नेतृत्व में स्टूडेंट्स भूख हड़ताल बैठे हैं। उनकी भूख हड़ताल का आज दूसरा दिन है। पढ़ें पूरी खबर…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
