लाहौर: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने एक और खेल खेलने की तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने PoK (पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर) का प्रधानमंत्री बनने की इच्छा जाहिर की है। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) के अध्यक्ष शरीफ ने कहा कि PoK का प्रधानमंत्री बनने पर उनके लिए क्षेत्र में विकास कार्यों की “व्यक्तिगत रूप से देखरेख” करना संभव होगा।
PoK में चुनाव कब?
बता दें कि पीओके में 27 जुलाई से 10 अगस्त के बीच चुनाव होने हैं। शरीफ ने यह टिप्पणी मंगलवार को मुजफ्फराबाद में एक चुनाव रैली के दौरान की। मुजफ्फराबाद में आयोजित इस रैली में उनकी बेटी और पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज भी शामिल हुईं।
इस रैली के जरिए नवाज शरीफ ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में अपनी पार्टी के लिए चुनावी अभियान की भी शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने PoK से अपने कथित जुड़ाव का जिक्र कर लोगों को फुसलाने की कोशिश की, जो लंबे समय से पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
PoK को लेकर नवाज शरीफ ने क्या कहा?
शरीफ ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पीओके उन्हें अपने गृह प्रांत पंजाब (पाकिस्तान) जितना ही प्यारा है। उन्होंने कहा, “यह मेरा दूसरा घर है। मेरे पूर्वज कश्मीर से आए थे। अगर मेरी पार्टी जीतती है, तो मैं प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुझे पीओके का प्रधानमंत्री बनाने के लिए कहूंगा, ताकि मैं वहां विकास कार्यों की व्यक्तिगत रूप से देखरेख कर सकूं।”
भारत का स्टैंड क्या है?
वहीं, भारत का कहना है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत का अभिन्न एवं अविभाज्य हिस्सा हैं। उसका यह भी कहना है कि पाकिस्तान ने दोनों केंद्र-शासित प्रदेशों के कुछ हिस्सों पर “गैर-कानूनी तरीके से और जबरन कब्जा” कर रखा है। भारत ने पीओके और गिलगित-बाल्टिस्तान में चुनावों के आयोजन को लेकर पाकिस्तान के सामने कई बार विरोध दर्ज कराया है। वह इन इलाकों की तथाकथित विधानसभाओं को मान्यता भी नहीं देता है।
वहीं, आपको बता दें कि हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने कहा था कि यूनाइटेड नेशन के लोगों को पीओके जाकर देखना चाहिए कि वहां क्या हो रहा है, ताकि दुनिया को भी वहां के हालातों के बारे में पता चल सके।
(इनपुट- PTI)
यह भी पढ़ें-
PoK में मुनीर की फौज का खूनी एक्शन! प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग, 8 लोगों की मौत का दावा
‘हमें चाहिए भारत की मदद, यहां राशन की है कमी’, PoK के नेता सरदार अमन खान ने इंडिया से की खास अपील
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.