पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी, लाठीचार्ज के बाद भागे, 10 तस्वीरों में देखें CJP प्रोटेस्ट
Published : Jul 20, 2026 08:04 pm IST, Updated : Jul 20, 2026 08:06 pm IST
1/10
Image Source : pti
दिल्ली के जंतर-मंतर में सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए उग्र प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में हजारों लोग शामिल हुए। दिल्ली पुलिस से इस प्रदर्शन को लेकर अनुमति नहीं मांगी गई थी। प्रदर्शनकारी संसद भवन की तरफ बढ़े तो पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए रास्ते में बैरिकेडिंग कर दी। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग हटाई तो पुलिस के साथ उनकी झड़प हो गई। इस झड़प में कई लोग घायल हो गए।
2/10
Image Source : pti
झड़प में 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। वहीं, कई प्रदर्शनकारियों को भी चोटें आई हैं। सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने एक्स पर लिखा कि सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजली जी के साथ बदसलूकी हुई है। एक 13 साल की लड़की पर हमला हुआ है और 40 से 50 लोगों के सिर फूटे हैं। हालांकि, पुलिस ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि सोनम वांगचुक की पत्नी के साथ कोई बदसलूकी नहीं हुई है और न ही किसी लड़की पर हमला हुआ है। 40-50 लोगों के सिर फूटने की खबर भी गलत है।
3/10
Image Source : pti
दिल्ली पुलिस सूत्रों ने बताया कि अब तक पथराव की घटनाओं से 50 से अधिक पुलिसकर्मी घायल होने की जानकारी सामने आई है, जिनको अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। घायलों में दस से ज्यादा IPS और DANIPS अधिकारी भी शामिल है, जो हालात पर काबू पाने के लिए नई दिल्ली के अलग अलग इलाकों में तैनात किए गए थे। पुलिस ने बताया कि अभी घायल पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि बहुत से घायल पुलिसकर्मी अभी भी अस्पताल में इलाज शुरू होने की प्रक्रिया में हैं।
4/10
Image Source : pti
प्रदर्शन में शामिल 17 वर्षीय अंशिका ने बताया कि सोमवार सुबह घर से निकलने से पहले उसने अपने परिवार को बताया था कि वह स्कूल जा रही है, लेकिन वह परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर सरकार से जवाबदेही की मांग करने के लिए ‘कॉकरोच जनता पार्टी’के विरोध मार्च में शामिल होने मध्य दिल्ली पहुंच गई। संसद की ओर मार्च के दौरान, जब वह और अन्य प्रदर्शनकारी बैरिकेड्स पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे, तो महिला पुलिसकर्मियों ने उसे नीचे खींच लिया।
5/10
Image Source : pti
दिल्ली के बदरपुर की रहने वाली अंशिका ने अपने हाथ पर आए खरोंच के निशान दिखाते हुए कहा, “हम अपने परिवारों से झूठ बोलकर यहां इसलिए नहीं आए थे कि हमें अपराधियों की तरह उठाया जाए और हिरासत में लिया जाए।” उन्होंने दावा किया कि उन्हें पैर पकड़कर नीचे खींचा गया और दो महिला पुलिसकर्मियों ने मजबूती से पकड़ लिया। अंशिका ने कहा कि वह न केवल परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं से नाराज थीं, बल्कि प्रदर्शनकारियों के साथ बातचीत न होने से भी आहत थीं। उन्होंने कहा, “जब चुनाव का समय होता है, तो वे हमारे घरों पर आते हैं और वोट मांगते हैं। लेकिन नीट पर्चा लीक मामले पर बातचीत करने के लिए वे आगे भी नहीं आए।”
6/10
Image Source : pti
दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कहा कि उसने उस वायरल ड्रोन वीडियो का संज्ञान लिया है, जिसमें प्रदर्शनकारियों को संसद मार्ग पर इकट्ठा होते दिखाया गया है और कथित रूप से अनधिकृत तौर पर ड्रोन का संचालन करने के इस मामले की जांच शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा, “फुटेज की प्रामाणिकता और ड्रोन संचालन से जुड़ी परिस्थितियों की जांच की जा रही है। कानूनों और ड्रोन नियमों के उल्लंघन के लिए उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”
7/10
Image Source : pti
एक पुलिस सूत्र ने कहा कि सोशल मीडिया पर ड्रोन फुटेज सामने आने के बाद जांच शुरू की गई। सूत्र ने कहा कि नयी दिल्ली जिला एक अत्यधिक संवेदनशील क्षेत्र है जहां ड्रोन उड़ाने के लिए पूर्व अनुमति अनिवार्य है और निर्धारित नियमों का किसी भी तरह से उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले दिन में, हजारों प्रदर्शनकारी संसद मार्ग के पास एकत्र हुए और परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं पर जवाबदेही और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए संसद की ओर मार्च करने का प्रयास किया। पुलिस ने भीड़ को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया।
8/10
Image Source : pti
शिक्षा में सुधार के लिए ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के विरोध प्रदर्शन में छात्र संगठनों ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा), क्रांतिकारी युवा संगठन (केवाईएस),स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के कार्यकर्ताओं और कई पेशेवरों ने हिस्सा लिया। ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारों के बीच, प्रदर्शनकारियों ने अति सुरक्षा वाले क्षेत्र में एहतियातन लगाए गए कई अवरोधकों को पार करने की कोशिश की, जिससे धक्का-मुक्की जैसी स्थिति पैदा हो गई। भीड़ में मौजूद उपद्रवियों ने वस्तुएं भी फेंकीं, जिससे पुलिस समेत कई लोग घायल हो गए। कई प्रदर्शनकारी घायल हुए और कई पुलिसकर्मी खून से लथपथ दिखे।
9/10
Image Source : pti
पुलिस द्वारा ले जाए जाते समय एक प्रदर्शनकारी ने कहा, ”हम यहां शिक्षा में सुधार के लिए अपनी आवाज उठाने आए हैं। अपनी बात रखे बिना हम पीछे नहीं हटेंगे। हमें जेल जाने से कोई डर नहीं है।” अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन के निकास द्वार संख्या- 2 के बाहर आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। उन्होंने बताया कि 70 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। अधिकारियों के आदेश पर नयी दिल्ली के आस-पास इंटरनेट सेवा भी निलंबित कर दी गई।
10/10
Image Source : pti
प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई के बीच जहां बहुत से लोग तितर-बितर हो गए, वहीं एक प्रदर्शनकारी अपनी जगह पर डटा रहा। वह बार-बार कहता रहा ”मारो सर, मारो” और पुलिसकर्मियों की कार्रवाई के बावजूद एक बार भी पीछे नहीं हटा। कॉजपा की ओर से आयोजित संसद मार्च के दौरान यह घटना कैमरे में दर्ज हो गई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने भारी अवरोधकों को पार करने की कोशिश की, लाठीचार्ज का सामना किया और आंसू गैस के गोलों से भी जूझे। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में टी-शर्ट और पतलून पहने एक व्यक्ति को लाठियों से लैस सुरक्षाकर्मियों के समूह के सामने खड़े देखा गया। वह बार-बार कह रहा था, ”मारो सर, मारो सर।”
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}