Viral Video: मुंबई में मानसून की बारिश हर साल कई हैरान करने वाले नजारे सामने लाती है, लेकिन इस बार वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों को चौंका दिया है. इस वीडियो में रेलवे ट्रैक पर भरे पानी के बीच मछलियां तैरती हुई दिखाई दे रही है. यह अनोखा नजारा देखकर लोग भी हैरानी जता रहे हैं और मजेदार रिएक्शंस भी दे रहे हैं. वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि भारी बारिश और जलभराव के कारण मछलियां तैरते हुए रेलवे ट्रैक पर तक पहुंच गई. हालांकि कुछ लोग सोशल मीडिया यूजर का कहना है कि यह वीडियो पुराना हो सकता है, लेकिन फिलहाल यह क्लिप इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है.
मुंबई की बारिश में तैरते-तैरते मछलियां पहुंची ट्रैक पर
वायरल वीडियो में रेलवे ट्रैक के आसपास काफी मात्रा में पानी भरा नजर आता है. इसी पानी में कई मछलियां तैरती हुई दिखाई देती है. आसपास मौजूद लोग इस नजारे को अपने मोबाइल कैमरे में कैद करते नजर आते हैं. बारिश के बीच ट्रैक पर मछलियों का यह नजारा लोगों का ध्यान खींच रहा है. बताया जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश के कारण मुंबई के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई इसी दौरान यह वीडियो रिकॉर्ड किया गया है. कुछ यूजर्स का दावा है कि ऐसा नजारा बांद्रा इलाके में मानसून के दौरान पहले भी देखने को मिल चुका है, जहां नालों और ट्रैक के आसपास पानी भरने पर मछलियां बहकर आ जाती है.
मुंबई में भारी बारिश के कारण railway track पर मछलियां तैरती दिख रही हैं .🌧️🌧️#Mumbaikars #Mumbairain #weatherupdate pic.twitter.com/VhPDjBSdEq
— Vipin patel 🚩 (@VVipinpatel) July 9, 2026
ये भी पढ़ें-एक के बाद एक टू व्हीलर को टक्कर मार भागा थार ड्राइवर- इंटरनेट पर फूटा लोगों का गुस्सा
वीडियो पर लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन
वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा बांद्रा में मानसून के दौरान ऐसा नजारा पहले भी देखने को मिला था, मछलियां नालों से ट्रैक तक पहुंच जाती है. वहीं दूसरे यूजर ने मजाक के अंदाज में लिखा विकास की एक झलक. एक और यूजर ने कमेंट किया अरे वाह क्या शानदार सीन है, तो एक यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा यह पुअर रेलवे मैनेजमेंट नहीं, एक्वेरियम टूरिज्म है. हीं एक और यूजर कमेंट करता है अच्छा लगा कि किसी ने मछलियों को नुकसान नहीं पहुंचाया. लास्ट में एक और यूजर कमेंट करता है शायद यह 2 साल पुराना वीडियो है.
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.