मुंबई के कोस्टल रोड पर रविवार सुबह एक BMW पुल से नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 साल का एक युवक गंभीर रूप से घायल है। हादसा सुबह करीब 5:20 बजे हुआ। कोस्टल रोड कंट्रोल रूम के मुताबिक, काली BMW मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी। तेज रफ्तार के कारण कार के पुल से नीचे गिरने की बात सामने आई है। खबर में पहले लोगों को कुचलने की बात सामने आई थी। 20 साल के युवक की हालत गंभीर हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 20 साल के एक युवक को गंभीर हालत में नायर अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया है। नायर अस्पताल के चीफ मेडिकल ऑफिसर के मुताबिक, मृतकों में से 2 की पहचान हो गई है, जबकि 25 साल के एक मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। खबर लगातार अपडेट हो रही है…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.