जाह्नवी कपूर ने अपने पेट डॉग के साथ इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें ‘प्रेम कीटाणु’ फिल्म का गाना ‘इश्क का गुलाम’ सुनाई दे रहा है। पोस्ट का कैप्शन लिखा, ‘मेरा नया पसंदीदा गाना #प्रेमकीटाणु 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में।’ उन्होंने वीडियो के जरिए अपना लेटेस्ट फेवरेट गाना गाया भी बताया। इस फिल्म में उनके बॉयफ़्रेंड शिखर पहाड़िया के भाई वीर पहाड़िया हैं और यह फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जाह्नवी ने पहले इसका ट्रेलर भी शेयर किया था। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का यह वीडियो काफी चर्चा में है, जिसपर लोग जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
जाह्नवी कपूर के वीडियो पर नेटिजन्स रिएक्शन
वीडियो पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने कमेंट किया, ‘भाभी देवर को सपोर्ट कर रही हैं।’ एक दूसरे इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, ‘शिखर का हल्का सा जिक्र और पहाड़िया कनेक्शन कुछ अलग ही एहसास दिलाता है।’ एक इंटरनेट यूजर ने कमेंट किया, ‘देवर जी की रील है, प्रमोट तो करना पड़ेगा ना।’
प्रेम कीटाणु की रिलीज डेट
अपूर्व सिंह कार्की के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ में आफिया सैयद, अपारशक्ति खुराना, राकेश बेदी और निखिल विजय भी हैं। यह फिल्म 2 अक्टूबर, 2026 को रिलीज होने वाली है। बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला अजय देवगन और तब्बू की फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ से होगा। बता दें कि वीर पहाड़िया ने 2025 में रिलीज हुई देशभक्ति एक्शन ड्रामा फिल्म ‘स्काई फोर्स’ से बॉलीवुड डेब्यू किया है।
क्या ‘प्रेम कीटाणु’ मूवी ‘प्रेमलू’ का रीमेक है?
‘प्रेम कीटाणु’ मलयालम फिल्म ‘प्रेमलू’ का रीमेक है। ‘प्रेम कीटाणु’ का टीजर रिलीज होने से पहले ‘प्रेमलू’ को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार से हटा दिया गया था। फैंस इससे बहुत नाराज थे और सोशल मीडिया पर अपनी निराशा जाहिर की।
वीर पहाड़िया की लव लाइफ
हाल ही में वीर पहाड़िया का नाम एक्ट्रेस तारा सुतारिया के साथ जोड़ा गया था, लेकिन ऐसी खबरें आईं कि 2026 की शुरुआत में वे अलग हो गए। एक्टर अपनी निजी जिंदगी के बारे सोशल मीडिया पर अपडेट नहीं देते हैं और मुश्किल समय में अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ ज्यादा रहना पसंद करते हैं।
जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्में
वहीं जाह्नवी की आने वाली फिल्मों की बात करें तो उनकी फिल्म ‘लग जा गले’ आने वाली है, जिसमें टाइगर श्रॉफ और लक्ष्य भी हैं। यह फिल्म मई 2027 में बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। ऐसी चर्चा है कि जाह्नवी, अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘राका’ में नजर आएंगी, लेकिन उनके कास्ट होने की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है।
ये भी पढ़ें – जाह्नवी कपूर की मेहंदी में दिखा शिखर पहाड़िया के लिए प्यार, निकनेम ‘शिखू’ ने खींचा ध्यान, पोस्ट वायरल
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.