मुंबई: मुंबई के कोस्टल रोड पर भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां तेज रफ्तार BMW कार हादसे का शिकार हो गई, जिसमें 3 युवकों की मौत हो गई और एक युवक की हालत गंभीर है। ये चारों युवक कार के अंदर ही मौजूद थे। इस घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है।
मुंबई पुलिस के हवाले से ये जानकारी सामने आई है। एक्सीडेंट के बाद कार सवार चारों लोगों को नायर हॉस्पिटल भेजा गया था। इसमें 3 की मौत हो गई और एक घायल है। मृतकों और घायल की पहचान हो गई है।
- पहचान अज्ञात, पुरुष/20 साल, ट्रॉमा वार्ड में भर्ती, हालत गंभीर
- शनाय गज्जल, पुरुष/21 साल, अस्पताल लाने पर मृत घोषित
- धैर्य सेठ, पुरुष/17 साल, अस्पताल लाने पर मृत घोषित
- पहचान अज्ञात, पुरुष/25 साल, अस्पताल लाने पर मृत घोषित
कब हुआ हादसा?
कार हादसे का शिकार तब हुई, जब वह मरीन ड्राइव से हाजी अली की तरफ जा रही थी। लाला कॉलेज के पास लोटस जेट्टी के सामने हादसा हुआ। सुबह करीब 5:20 बजे की घटना है और पुलिस ने जांच शुरू की है।
BMW कार ब्रिज से नीचे गिर गई। उस गाड़ी में कुल चार लोग सवार थे, जिसमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई और एक को अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया गया है। जिन तीन लोगों की मौत हुई है वह बीएमडब्ल्यू गाड़ी में ही बैठे थे।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.