मुकुल अग्रवाल के पास 3 प्रतिशत हिस्सा
कंपनी की जून तिमाही की शेयरोहोल्डिंग्स के अनुसार मुकुल महावीर अग्रवाल के पास कंपनी का 3 प्रतिशत से अधिक का हिस्सा है। उनके पास कुल 1.5 मिलियन शेयर थे। जोकि कंपनी के 3.41 प्रतिशत हिस्से के बराबर है।
प्रमोटर्स ने खरीदे शेयर
अगस्त में गुप्ता होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड और ध्रुव गुप्ता ने 1.35 मिलियन शेयर कंपनी के खरीदे हैं। जोकि कुल हिस्से का 3.06 प्रतिशत के बराबर है। बता दें, कंपनी ने ओपन मार्केट के जरिए यह हिस्सा खरीदा है।
शेयर बाजार में कंपनी का प्रदर्शन शानदार रहा है?
पिछले 6 महीने के दौरान मुकुल अग्रवाल के निवेश वाली कंपनी के शेयरों की कीमतों मे 94 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। 2026 में यह स्टॉक 124 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, एक साल में स्टॉक की कीमतों में 64 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है। दो साल में यह स्टॉक 14 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
5 साल में Apollo Pipes के शेयरों की कीमतों में 43 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। 10 साल में पाइप बनाने वाली कंपनी के शेयरों का दाम 862 प्रतिशत बढ़ा है।
पिछले महीने एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी कंपनी
17 जुलाई को कंपनी के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड किया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 0.70 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। 2025 में कंपनी ने एक शेयर पर 0.70 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2024 में कंपनी की तरफ से एक शेयर पर एक रुपये का डिविडेंड दिया गया था।
2021 में कंपनी ने निवेशकों को पहली बार बोनस शेयर दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 2 शेयर बोनस दिया था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.