Boltt ने स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री कर ली है। कंपनी ने भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन Ace 5G और Evo लॉन्च कर दिए हैं। इन फोन की कीमत 9,999 से शुरू है। फोन में 6000mAh की बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और शानदार कैमरा मिलने वाला है।
Boltt Ace 5G की भारत में कीमत और उपलब्धता
भारत में Boltt Ace 5G के बेस वेरिएंट 4GB RAM और 64GB स्टोरेज की कीमत 13,999 रुपए है। वहीं, 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले हायर-एंड वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपए है। सबसे महंगे वेरिएंट 8GB RAM और 128GB स्टोरेज की कीमत 15,999 रुपए है। दोनों डिवाइस की सेल Flipkart पर 1 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। Boltt Ace 5G आर्कटिक व्हाइट, बरगंडी ब्लिस, फ़ॉरेस्ट ग्रीन, लैवेंडर ब्लूम, मिडनाइट ब्लैक और स्काई ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
Boltt Evo की कीमत
नए Boltt Evo के बेस वेरिएंट की कीमत भारत में 10,999 रुपए है। वहीं, 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपए है। कंपनी अपने ‘Day 1 ऑफर’ के तहत दोनों ही हैंडसेट के सभी वेरिएंट्स पर 1,000 रुपए की छूट दे रही है। वहीं, Boltt Evo आर्कटिक व्हाइट, बेरी रेड, लैवेंडर ब्लूम, मिडनाइट ब्लैक और स्काई ब्लू कलर में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
Boltt Ace 5G के फीचर्स
डिस्प्ले: Boltt Ace 5G में 6.79 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 600 निट्स तक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है।
प्रोसेसर और RAM: फोन में UNISOC T8200 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी के मुताबिक इसका AnTuTu स्कोर 5,47,000+ है। यह फोन 4GB, 6GB और 8GB RAM के साथ आता है।
कैमरा: फोटोग्राफी के लिए इसमें 64MP AI मेन कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है, जिसमें Real Tone सपोर्ट है। फोन में AI Portrait Mode और AI Night Mode भी दिए गए हैं।
बैटरी: Ace 5G में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसमें 18W फास्ट चार्जिंग और USB Type-C पोर्ट मिलता है।
AI फीचर्स: फोन में Google Gemini-powered AI एक्सपीरियंस के साथ Circle to Search और Google Lens जैसे फीचर्स मिलते हैं। AI Night Mode और AI Portrait Mode कैमरे को भी बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
सॉफ्टवेयर और अन्य फीचर्स: कंपनी ने इसमें क्लीन एंड्रॉइड एक्सपीरियंस देने की बात कही है। फोन में एनएफसी और एक्सपेंडेबल स्टोरेज का सपोर्ट भी है।
Boltt Evo के फीचर्स
डिस्प्ले: Boltt Evo में भी 6.79 इंच का 120Hz डिस्प्ले दिया गया है।
प्रोसेसर और RAM: परफॉर्मेंस के लिए इसमें UNISOC T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन 4GB और 6GB RAM के विकल्पों में आता है। स्टोरेज के लिए 64GB और 128GB विकल्प मिलते हैं।
कैमरा: Evo में 50MP AI मेन कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 2MP मैक्रो लेंस मिलता है। सेल्फी के लिए 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरे में AI Portrait Mode, AI Night Mode और AI Selfie Enhancement जैसे फीचर्स मिलते हैं।
बैटरी: फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6000mAh बैटरी है।
AI फीचर्स: Evo में भी में भी गूगल जेमिनी-संचालित एआई, सर्कल टू सर्च और गूगल लेंस शामिल हैं। इसके अलावा एआई नाइट मोड और एआई सेल्फी एन्हांसमेंट जैसे कैमरा फीचर्स भी दिए गए हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.