लद्दाख में छात्रों और युवाओं के लिए इंटर्नशिप का एक अच्छा अवसर सामने आया है. लद्दाख प्रशासन ने 2000 पेड इंटर्नशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह इंटर्नशिप 25 सरकारी विभागों में कराई जाएगी, जिसमें चयनित उम्मीदवारों को 3 महीने तक हर महीने 5000 का स्टाइपेंड दिया जाएगा. इस कार्यक्रम के जरिए युवाओं को सरकारी विभागों में कामकाज और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन को करीब से समझने का मौका मिलेगा. इंटर्नशिप के लिए रजिस्ट्रेशन पर प्रक्रिया 22 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक उम्मीदवार 5 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
25 विभागों में मिलेगा काम करने का मौका
यह प्रोग्राम एलजी युवा इंटर्नशिप प्रोग्राम के तहत शुरू किया गया है. जब Zhabstoke Ladakh यूथ इंटर्नशिप पोर्टल को लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने लॉन्च किया है. इसके तहत चयनित युवाओं को लद्दाख प्रशासन के अलग-अलग सरकारी विभागों में इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा. उम्मीदवारों को उनकी स्किल और रुचि के आधार पर विभाग आमंत्रित किए जाएंगे. इंटर्नशिप के दौरान उन्हें सरकारी कार्यालय के कामकाज को समझने और नीतियों व प्रस्तावों को जमीन पर योजना और परियोजनाओं में बदलने की प्रक्रिया को करीब से देखने का अवसर मिलेगा.
3 महीने तक मिलेगा 5000 रुपये महीना
लद्दाख यूथ इंटर्नशिप की शुरुआत 3 महीने की होगी. इस दौरान चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 5000 रुपये का मानदेय दिया जाएगा. इंटर्नशिप की शुरुआत 17 सितंबर 2026 से प्रस्तावित है. वहीं अच्छा प्रदर्शन करने वाले इंटर्न को आगे 3 महीने का एक्स्ट्रा एक्सटेंशन भी दिया जा सकता है. यह विस्तार शुरुआती इंटर्नशिप के दौरान उनके प्रदर्शन के आधार पर मिलेगा. कार्यक्रम पूरा करने वाले प्रतिभागियों को इंटर्नशिप का प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा.
ये भी पढ़ें-बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं के परीक्षा फॉर्म आज से शुरू, 16 सितंबर तक मौका
कब तक कर सकते हैं आवेदन?
इच्छुक उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 22 अगस्त से शुरू हो चुकी है. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 5 सितंबर है. इसके बाद उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 6 से 14 सितंबर के बीच किया जाएगा. वहीं इंटर्नशिप की शुरुआत 17 सितंबर से होगी.
कैसे करें यूथ इंटर्नशिप के लिए आवेदन?
- उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए सबसे पहले internship.ladakh.gov.in पोर्टल पर जाना होगा.
- अब अप्लाई फॉर इंटर्नशिप लिंक पर क्लिक करना होगा.
- यहां रजिस्ट्रेशन के लिए उम्मीदवार को अपना नाम, ईमेल, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करना होगा.
- इसके बाद उम्मीदवार अपनी स्किल और इंटरेस्ट के अनुसार डिपार्टमेंट सेलेक्ट करें.
- अब सभी जरूरी जानकारी पढ़ने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें.
ये भी पढ़ें-हिमाचल बोर्ड का नया नियम, 9वीं-11वीं में भी रजिस्ट्रेशन अनिवार्य
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.