Dengue Malaria Prevention Tips: बारिश के मौसम में मच्छरों का आतंक काफी बढ़ जाता है। इससे डेंगू और मलेरिया जैसी जानलेवा बीमारियों का खतरा रहता है। तो चलिए जानते हैं मच्छरों से बचने के कुछ बेहद आसान तरीके।
Image: freepik
पूरी बांह के कपड़े पहनें: शाम के वक्त मच्छर सबसे ज्यादा काटते हैं। बाहर जाते समय या पार्क में टहलते वक्त पूरी बांह के कपड़े पहनें। बच्चों को भी हमेशा पूरे कपड़े ही पहनाकर बाहर खेलने भेजें।
Image: Freepik
कूलर और टंकियों की सफाई: घर में रखे कूलर, पानी की टंकियों और पक्षियों के बर्तनों का पानी हर हफ्ते बदलें। अगर पानी निकालना मुमकिन न हो, तो उसमें थोड़ा सा मिट्टी का तेल या नीम का तेल डाल दें।
Image: AI
मच्छरदानी का इस्तेमाल: रात को सोते समय मच्छरदानी लगाना मच्छरों से बचने का सबसे सुरक्षित और पुराना तरीका है। इसके अलावा आप मॉस्किटो रिपेलेंट क्रीम, स्प्रे या लिक्विड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
Image: Freepik
मच्छरों को भगाने के लिए शाम के समय घर में नीम के पत्तों या कपूर का धुआं करें। घर की बालकनी में तुलसी, गेंदा और लेमनग्रास जैसे पौधे लगाने से भी मच्छर दूर रहते हैं।
Image: AI
तेज बुखार, सिरदर्द, या शरीर और जोड़ों में दर्द होने पर बिल्कुल भी लापरवाही न करें। यह डेंगू या मलेरिया हो सकता है। तुरंत अपने डॉक्टर से मिलें और खूब पानी पीते रहें।
Image: Freepik
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.