भीषण गर्मी से बचने के लिए बंदरों का अनोखा जुगाड़
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Surendr0032083 नाम के अकाउंट से वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ बंदर एक मकान की छत पर रखे पानी के टैंक पर कब्जा जमाए बैठे हैं. कोई बंदर टैंक के अंदर घुसकर ठंडे पानी में बैठा है, तो कोई बाहर बैठकर जैसे सिक्योरिटी गार्ड की भूमिका निभा रहा है. ऐसा लग रहा है मानो बंदर ने इस टैंक को अपना प्राइवेट स्विमिंग पूल बना लिया हो. तेज धूप और तपती गर्मी के बीच यह नजारा लोगों को हैरान कर रहा है. वहीं वीडियो देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि गर्मी का असर सिर्फ इंसानों पर ही नहीं बल्कि जानवरों पर भी उतना ही पड़ रहा है. इस वीडियो पर अब तक 23.4के व्यूज आ चुके हैं और कई लोगों ने बढ़ती गर्मी को लेकर कमेंट्स भी किए हैं.
गर्मी ऐसी पड़ रही है कि अब बंदरों ने भी मीटिंग बुला ली 🐒🔥
एजेंडा साफ था — “पानी की टंकी पर कब्ज़ा!” 😂
छत की टंकी में ऐसे घुस-घुस के नहा रहे हैं
जैसे society का मेंबरशिप कार्ड इनके नाम हो 💦😆एक अंदर स्पा ले रहा है, दूसरा बाहर सिक्योरिटी बनकर खड़ा है 🤣
लगता है इंसानों से… pic.twitter.com/Q1KeS0qSiD
— Surendra Yadav (@Surendr0032083) April 24, 2026
इंटरनेट पर यूजर्स के रिएक्शन
इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने इस वीडियो को देखकर लिखा गर्मी इतनी ज्यादा है कि बंदरों ने मीटिंग करके फैसला लिया है, टैंक पर कब्जा करो. वहीं दूसरे यूजर ने कहा एसी नहीं मिला तो टंकी सही बंदरों ने स्विमिंग पूल बना लिया. एक और यूजर ने इस वीडियो को देखकर लिखा बंदर भी हमारी तरह चिलचिलाती गर्मी में राहत ढूंढ रहे हैं. वहीं दूसरा यूजर कमेंट करता है कभी-कभी जानवर मुश्किल हालात, हमसे बेहतर तरीके से संभाल लेते हैं. एक और यूजर ने लिखा हमें इस गर्मी से बचने के लिए जानवरों के लिए छोटे-मोटे इंतजाम करने चाहिए. वहीं कुछ यूजर ने लिखा बंदरों का परिवार खूब मजे कर रहा है. वहीं एक और यूजर ने मजाक के अंदाज में लिखा एक बंदर मजे ले रहा और दूसरा बाहर गार्ड बना हुआ है. इसके अलावा कुछ लोगों ने चिंता जताते हुए कहा गर्मी सबके लिए मुश्किल है, इसलिए जानवरों के लिए भी पानी की व्यवस्था करनी चाहिए.
ये भी पढ़ें-वाराणसी के गाइड ‘Mr Deep’ ने जीता दिल! जापानी में बात कर टूरिस्ट्स को किया इम्प्रेस, वीडियो वायरल
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.